लाइव न्यूज़ :

जी 7 सम्मेलन के निकट समुद्र तट पर जलवायु परिवर्तन विरोध

By भाषा | Updated: June 12, 2021 21:37 IST

Open in App

फालमथ, 12 जून (एपी) दुनिया के नेताओं और जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड में पहुंचे अंतरराष्ट्रीय मीडिया का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए सैकड़ों पर्यावरण प्रदर्शनकारियों ने शनिवार की सुबह कोर्निश समुद्र तट पर प्रदर्शन किया ।

कुछ प्रदर्शनकारी समुद्र में चले गए, जबकि अन्य प्रदर्शनकारी नेताओं के चेहरे के मुखौटे पहनकर बीच पर धूप में बैठे रहे ।

'सर्फर्स एगेंस्ट सीवेज' समूह की ओर से आयोजित सामूहिक विरोध के लिए फालमथ के एक बीच पर सर्फर्स, कैकर और तैराकों की भीड़ शनिवार को एकत्र हुई, जो महासागरों की सुरक्षा के लिये और अधिक काम किये जाने पर अभियान चला रहा है।

जी—7 की बैठक सेंट आइव्स शहर में हो रही है,जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के अलावा समूह के अन्य समृद्ध लोकतांत्रिक देशों के नेता हिस्सा ले रहे हैं । इस बैठक का मुख्य मुद्दा कोरोना वायरस महामारी और जलवायु परिवर्तन है ।

इससे पहले, ऑक्सफाम के कार्यकर्ता जलवायु परिवर्तन का विरोध करने के लिए फालमथ बीच पर एकत्र हुए थे और जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले नेताओं के चेहरे वाले मुखौटे लगाये ।

ऑक्सफाम के नीति प्रमुख मैक्स लासन ने कहा कि कार्यकर्ता चाहते हैं कि जी—7 देश — कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका — कार्बन उत्सर्जन में बड़ी कटौती और गरीब देशों को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के अनुकूल बनाने में मदद करने के लिए आर्थिक मदद का वादा करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल