लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन : न्यूजीलैंड में इस वर्ष सबसे ज्यादा गर्म रहा सर्दियों का मौसम

By भाषा | Updated: September 6, 2021 11:22 IST

Open in App

वेलिंगटन, छह सितंबर (एपी) न्यूजीलैंड में हाल में समाप्त हुआ सर्दियों का मौसम अब तक सबसे गर्म रहा है और वैज्ञानिकों की मानें तो इसका कारण जलवायु परिवर्तन है। न्यूजीलैंड के राष्ट्रीय जल एवं वायुमंडलीय अनुसंधान संस्थान के मुताबिक, अगस्त समेत तीन महीनों में औसत तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह दीर्घकालिक औसत से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है और पिछले वर्ष के अधिकतम तापमान से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वैज्ञानिक 1909 से तापमान पर नजर रख रहे हैं लेकिन सर्दियों के वे मौसम हाल के हैं जब तापमान अधिक दर्ज किया गया है। संस्थान के मौसम विज्ञानी नावा फेडेफ ने बताया कि वैश्विक तापमान में वृद्धि की पृष्ठभूमि में, इस वर्ष उत्तर दिशा से अधिक गर्म हवाएं चलीं और समुद्र का तापमान भी अधिक रहा। उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान को कार्बन डाई ऑक्साइड सांद्रता के जरिए देखा जा सकता है। न्यूजीलैंड में कार्बन डाई ऑक्साइड सांद्रता 50 वर्ष पहले 320 भाग प्रति दस लाख (320 पीपीएम) थी जो आज 412 भाग प्रति दस लाख (412 पीपीएम) हो गई है। उन्होंने कहा कि मौसम संबंधी अन्य घटनाक्रम भी हुए जैसे कि किसी किसी हिस्से में भयंकर बाढ़ आई तो कहीं पर सूखा रहा। वेलिंगटन के विक्टोरिया विश्वविद्यालय में जलवायु वैज्ञानिक प्रोफेसर जेम्स रेनविक ने कहा कि इससे प्राकृतिक पारिस्थितिकी प्रणालियों पर दबाव पड़ रहा है तथा समय बीतने के साथ साथ और प्रजातियों के विलुप्त होने का खतरा रहेगा। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को कम किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

क्रिकेटअमेलिया केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

क्रिकेटIND vs NZ: तिलक वर्मा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बाकी T20I मैचों से बाहर, टीम में बने रहेंगे श्रेयस अय्यर

क्रिकेटIND vs NZ, 3rd ODI: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप को टीम में शामिल किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!