लाइव न्यूज़ :

पूर्वी लद्दाख से सैनिकों की वापसी को लेकर चीन, भारत में ‘स्पष्ट, गहन संवाद’ : चीनी सेना

By भाषा | Updated: November 26, 2020 20:12 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 26 नवंबर चीन और भारत मौजूदा गतिरोध के समाधान के लिए आठ दौर की वार्ता के बाद पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों से सैनिकों की वापसी के लिये “स्पष्ट, समन्वित और गहन संवाद” बरकरार रख रहे हैं। चीनी सेना ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

चीनी और भारतीय सेनाओं ने मई में शुरू हुए सैन्य गतिरोध को दूर करने के लिये छह नवंबर को कोर कमांडर स्तर की आठवें दौर की बातचीत की थी।

चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सीनियर कर्नल रेन गुओकियांग ने ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग के दौरान भारत-चीन सीमा पर मौजूदा स्थिति को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, “चीन-भारत के बीच कोर कमांडर स्तर की आठवें दौर की बातचीत के बाद से चीन-भारत सीमावर्ती इलाकों में स्थिति कुल मिलाकर स्थिर बनी हुई है।”

रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट ने रेन को उद्धृत करते हुए कहा, “बैठक के बाद, चीन-भारत सीमा पर वास्तविक नियंत्रण रेखा से लगे पश्चिमी सेक्टरों से सैनिकों की वापसी के लिये चीन और भारत स्पष्ट व गहन संवाद तथा समन्वय बरकरार रख रहे हैं।”

पूर्वी लद्दाख में शून्य से भी कम तापमान वाले विभिन्न पहाड़ी स्थानों पर करीब 50 हजार भारतीय सैनिक पूरी युद्धक तैयारी में तैनात हैं। दोनों पक्षों के बीच कई दौर की सैन्य और कूटनीतिक वार्ता के बावजूद सीमा पर गतिरोध का कोई ठोस समाधान अब तक नहीं निकला है। अधिकारियों के मुताबिक चीन ने भी लगभग उतनी ही संख्या में सैनिकों की तैनाती की है।

रेन ने कहा कि दोनों पक्षों ने दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमति को ईमानदारी से लागू करने और यह सुनिश्चित करने पर सहमति जताई है कि अग्रिम मोर्चों पर तैनात उनके सैनिक संयम बरतेंगे और किसी भी गलतफहमी से बचेंगे।

उन्होंने कहा, “चीन सैन्य और कूटनीतिक माध्यमों से भारतीय पक्ष के साथ संवाद बरकरार रखने को तैयार है। हमें उम्मीद है कि भारतीय पक्ष भी समान लक्ष्य की दिशा में ईमानदार रवैये और सकारात्मक कार्यों के जरिये चीन के साथ काम करेगा जिससे सीमावर्ती क्षेत्र में संयुक्त रूप से शांति और स्थिरता की रक्षा हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल