लाइव न्यूज़ :

समलैंगिक विवाह पर वेटिकन के बयान की नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं ने की आलोचना

By भाषा | Updated: March 16, 2021 17:54 IST

Open in App

कैनबरा,16 मार्च (एपी) समलैंगिक विवाह को ईश्वरीय संरक्षण नहीं प्राप्त हो सकने के वेटिकन के बयान को मंगलवार को नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के कुछ हिस्सों के समलैंगिक कैथोलिक ईसाइयों की आलोचना का सामना करना पड़ा।

वेटिकन ने कहा था कि समलैंगिक विवाह को ईश्वरीय संरक्षण नहीं प्राप्त हो सकता है क्योंकि यह पाप है।

कार्यकर्ताओं और समलैंगिक कैथोलिक ईसाइयों ने वेटिकन के बयान को असंगत एवं समकालिक सामुदायिक मानदंडों के दायरे से बाहर बताया है।

न्यूजीलैंड की सांसद लुइसा वाल ने कहा कि वेटिकन के आर्थोडोक्सी कार्यालय से जारी किया गया बयान विवाह कानून पर पिछले साल पोप फ्रांसिस के समर्थन जताने से असंगत प्रतीत होता है।

वाल ने अपने दक्षिणी प्रशांत देश में समलैंगिक विवाह को कानूनी रूप देने के लिए 2013 में एक विधायक लाया था।

सांसद ने कहा, ‘‘इस घोषणा से आहत हुए कई समलैंगिक कैथोलिकों के मैं साथ हूं और उम्मीद करती हूं कि उनके गिरिजाघर के पादरी उनका समर्थन करेंगे।’’

आस्ट्रेलिया में समलैंगिक विवाह के हिमायती रोडनी क्रूम ने वेटिकन पर अपने ही कदम से पीछे हटने का आरोप लगाया।

क्रूम, न्याय एवं समानता समर्थक संगठन जस्ट डॉट इक्वल के प्रवक्ता हैं।

आस्ट्रेलिया में कुछ साल पहले समलैंगिक विवाह को कानूनी रूप दिया गया था। इस सिलसिले में 2017 में हुए आस्ट्रेलियाई डाक मतदान में 62 प्रतिशत मतदाताओं ने इसका समर्थन किया था।

क्रूम ने कहा, ‘‘यदि मुझे पोप को सीधे तौर पर संबोधित करने दिया जाए, तो मैं कहना चाहुंगा कि समलैंगिक संबंध कोई पाप नहीं है, बल्कि वे लोग पापी हैं जिन्होंने समलैंगिकों को समाज के हाशिये पर धकेल दिया। ’’

एशिया की सबसे बड़ी कैथोलिक आबादी वाले देश फिलिपीन में समलैंगिक संबंध अधिकार नेता डेंटन रेमोटो ने कहा, ‘‘हमे इस विषय पर इस चर्च से और अधिक बयान की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा