उत्तरी बुर्कीना फासो में चर्च पर हमला, छह लोगों की मौत

By भाषा | Published: May 13, 2019 10:09 AM2019-05-13T10:09:09+5:302019-05-13T10:09:09+5:30

दाब्लो के मेयर उस्माने जोंगो ने कहा, ‘‘प्रार्थना के दौरान सुबह करीब नौ बजे हथियारबंद लोगों ने चर्च पर हमला किया। लोगों ने जब वहां से भागने की कोशिश की तो उन्होंने उनपर गोलियां चलाईं।’’

Church in northern Burkina Faso, six people dead | उत्तरी बुर्कीना फासो में चर्च पर हमला, छह लोगों की मौत

representational image/सुरक्षा बलों के अनुसार करीब 20-30 हमलावर थे।

उत्तरी बुर्कीना फासो के दाब्लो में रविवार को कुछ बंदूकधारियों ने एक चर्च पर हमला कर पादरी और प्रार्थना कर रहे पांच अन्य लोगों की हत्या कर दी। सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

दाब्लो के मेयर उस्माने जोंगो ने कहा, ‘‘प्रार्थना के दौरान सुबह करीब नौ बजे हथियारबंद लोगों ने चर्च पर हमला किया। लोगों ने जब वहां से भागने की कोशिश की तो उन्होंने उनपर गोलियां चलाईं।’’ जोंगो ने बताया कि सुरक्षा बलों के अनुसार करीब 20-30 हमलावर थे।

उन्होंने कुछ लोगों को बंधक बना लिया। हमले में प्रार्थना करा रहे पादरी सहित छह लोगों की हत्या कर दी गई। बंदूकधारियों ने चर्च, कुछ दुकानों और एक कैफे को आग लगा दी। वहां से वे स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र तक गए, उन्होंने केन्द्र को लूटा और एक नर्स के वाहन को आग लगा दी। 

Web Title: Church in northern Burkina Faso, six people dead

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे