लाइव न्यूज़ :

वुहान में एक साल बाद फिर आ रहे हैं कोरोना के मामले, चीन सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

By विनीत कुमार | Updated: August 3, 2021 10:22 IST

चीन के वुहान शहर में अब सभी लोगों की कोरोना जांच कराने का फैसला लिया गया है। यहां एक करोड़ से ज्यादा की आबादी है। कोरोना के नए मामले यहां आने के बाद चीन की सरकार ने ये फैसला लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देवुहान में कोरोना संक्रमण के सोमवार को मिले 7 नए मामलों के बाद हड़कंप।चीन में ही मंगलवार को 61 मामले सामने आ चुके हैं, दर्जनों शहरों से डेल्टा वेरिएंट के भी मामले।कोरोना मामलों के सामने आने के बाद वुहान और यांगझू शहर में लोगों को घरों में रहने को कहा गया है।

बीजिंग: वुहान में एक बार फिर कोरोना के मामवे सामने आने के बाद चीन की सरकार सकते में है। ऐसे में चीनी सरकार ने इस बार वुहान के सभी नागरिकों की कोरोना जांच कराने का फैसला किया है। वुहान वही जगह है जहां 2019 के आखिर में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। 

न्यूज एजेंसी एएनआई ने एएफपी के हवाले से बताया है कि वुहान में अधिकारियों ने मंगलवार को ये घोषणा की कि पूरे शहर के लोगों की जांच की जाएगी। वुहान में 1 करोड़ से ज्यादा की आबादी है। यहां सोमवार को कोरोना संक्रमण के सात नए मामले सामने आए।

वुहान शहर को किया चीन ने 'बंद'

चीन ने इस बीच वुहान शहर के नागरिकों को घरों में ही रहने को कहा है। साथ ही घरेलू ट्रांसपोर्ट को भी काट दिया है और बड़े स्तर पर कोरोना जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

चीन में पिछले कई महीनों के बाद एक बार फिर कोरोना के मामले अचानक बढ़ने लगे हैं। यहां मंगलवार को 61 मामले सामने आए। दरअसल कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के कई मामले चीन के दर्जनों शहर में मिले हैं। इस वेरिएंट से संक्रमित सबसे पहले नानजिंग एयरपोर्ट पर कुछ सफाईकर्मी मिले थे। इसके बाद से देश के कई हिस्सों में मामले मिल रहे हैं।

नानजिंग के करीब के शहर यांगझू में ही सोमवार को कोरोना संक्रमण के 40 नए केस मिले थे। इसके बाद यहां के लोगों को भी घरों में रहने को कहा गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब