लाइव न्यूज़ :

चीन के अनियंत्रित रॉकेट का मलबा आखिरकार धरती के वायुमंडल में पहुंचा, मालदीव के पास इस जगह पर गिरा

By विनीत कुमार | Updated: May 9, 2021 10:44 IST

चीन का अनियंत्रित रॉकेट लॉन्ग मार्च 5बी (Long March-5B) मालदीव के पास हिंद महासागर में रविवार सुबह गिरा। इससे किसी नुकसान की खबर नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देचीनी रॉकेट का मलबा रविवार को हिंद महासागर में गिर गया, चीन ने की पुष्टिचीन के अनुसार रॉकेट का अधिकांश हिस्सा पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते ही नष्ट हो गया थाइससे पहले इस रॉकेट के धरती पर गिरने के स्थान को लेकर कई तरह की अटकलें लग रही थीं

चीन का अंतरिक्ष रॉकेट लॉन्ग मार्च 5बी (Long March-5B) रविवार सुबह आखिरकार बिना कोई बड़ा नुकसान पहुंचाए धरती पर आ गिरा। चीनी स्पेस एजेंसी के अनुसार उसके रॉकेट का बड़ा हिस्सा हिंद महासागर में गिरा है। चीन की ओर से बताया गया है रॉकेट का अधिकांश हिस्सा पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते ही नष्ट हो गया था।

इससे पहले ये आशंका जताई जा रही थी कि अगर ये जमीन पर गिरता है तो बड़ा नुकसान हो सकता है। हालांकि चीन ने कहा था कि रॉकेट का अधिकांश हिस्सा पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने के दौरान जल जाएगा और ऐसे में नकुसान की आशंका बिल्कुल नहीं है। 

गौरतलब है कि अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने इसी मंगलवार को कहा कि वह चीन के बड़े रॉकेट पर नजर बनाए हुए हैं, जो नियंत्रण से बाहर हो गया है और इस सप्ताह के अंत में पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से प्रवेश कर सकता है। 

मालदीव-श्रीलंका के पास हिंद महासागर में गिरा चीनी रॉकेट

चीन के साथ-साथ अमेरिकी मिलिट्री डाटा का इस्तेमाल करते हुए अंतरिक्ष की हलचलों पर नजर रखने वाले 'स्पेस ट्रैक' ने भी रॉकेट के पृथ्वी के वायुमंडल में आ जाने की पुष्टि की है। स्पेस ट्रैक ने यूएस स्पेस फोर्स के एक स्कॉवडर्न के हवाले से ट्वीट कहा, 'हमें लगता है कि रॉकेट हिंद महासागर में गिर गया है लेकिन हम @18SPCS से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।'

दरअसल, धरती का 70 फीसदी हिस्सा पानी से घिरा है। ऐसे में अंतरिक्ष से गिरने वाली किसी भी वस्तु के पानी में गिरने की संभावना ज्यादा बनी रहती है। वैसे पिछले साल भी एक और लॉन्ग मार्च रॉकेट का हिस्सा आइवरी के एक गांव में गिरा था। इसमें कुछ नुकसान हुए थे लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ था।

बहरहाल, पहले की अटकलों के अनुसार मौजूदा रॉकेट लॉन्ग मार्च 5बी के मेक्सिको, मध्य अमेरिका, करेबियाई द्वीप, वेनेजुएला, दक्षिण यूरोप, उत्तर या मध्य अफ्रीका, मध्य पूर्व, दक्षिण भारत या ऑस्ट्रेलिया में गिरने की आशंका जताई जा रही थी। यह रॉकेट करीब 100 फुट लंबा और 16 फुट चौड़ा था। 

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक