लाइव न्यूज़ :

Taiwan: नैंसी पेलोसी की यात्रा के बीच चीनी सेना ने तेज किया युद्धाभ्यास; ताइवान के क्षेत्र में घुसे चीन के 21 सैन्य विमान

By आजाद खान | Updated: August 3, 2022 14:40 IST

ताइवान पहुंने के बाद नैंसी पेलोसी ने कहा, "अमेरिका ताइवान के जीवंत लोकतंत्र को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है। ये दौरा परस्पर सुरक्षा, आर्थिक साझेदारी और लोकतांत्रिक शासन के मुद्दों पर केंद्रित है।"

Open in App
ठळक मुद्देनैंसी पेलोसी के ताइवान पहुंने के बाद चीने ने अपना युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है।खबर के अनुसार, चीन के 21 लड़ाकू विमान के ताइवानी हवाइ क्षेत्र में घुस जाने की बात सामने आई है। नैंसी पेलोसी के ताइवान यात्रा को लेकर चीन पहले ही अमेरिका को धमकी दे चुका है।

Nancy Pelosi Taiwan Visit: भारतीय समय के अनुसार, मंगलवार देर रात नैंसी पेलोसी ताइवान पहुँच गई थी। उनकी ताइवान यात्रा करने को लेकर चीन लगातार विरोध कर रहा था और ऐसे में उसने यह धमकी भी दी थी कि अगर यह यात्रा हुई तो इसका परिणाम भुगतने के लिए अमेरिका को तैयार रहना होगा। 

चीन को धमकियों को दरकिनार करते हुए नैंसी पेलोसी ताइवान पहुँची और आज सुबह वे ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन से मुलाकात भी की है। इस बीच यह भी खबर आई थी कि नैंसी पेलोसी के ताइवान पहुंचने के बाद चीन के 21 विमान ताइवान के क्षेत्र में घुस गए थे। इस बात की पुष्टी ताइवान की मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस ने भी की थी। 

ताइवान की मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस ने क्या पुष्टी की थी

ताइवान की मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस द्वारा एक ट्वीट किया था जिसमें यह कहा गया था कि PLA के 21 विमान (J-11*8, J-16*10, KJ-500 AEW&C, Y-9 EW और Y-8 ELINT) को 2 अगस्त को ताइवान के हवाई क्षेत्र में देखा गया था। इन विमानों को ताइवान के दक्षिण-पश्चिम में एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेश जोन में पाया गया था। 

ऐसे में ताइवान की डिफेंस मिनिस्ट्री द्वारा भी एक बयान दिया था जिसमें यह कहा था कि वह चीन की गतिविधियों पर नजर रख रहे है। चीन के विमानों के ऐसे ताइवान के सीमा में घुस जाने से ताइवान ने अपना डिफेंस मिसाइल सिस्टम को भी एक्टिवेट कर दिया है ताकि वह किसी भी स्थिति को पहले से भाप सके। 

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने क्या कहा

नैंसी पेलोसी के ताइवान की यात्रा करने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का भी बयान सामने आया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा, ‘‘हम पेलोसी के कार्यक्रम पर करीबी नजर रख रहे हैं और अगर वह ताइवान की यात्रा करती हैं तो हम कड़ा जवाब देंगे।’’ 

ताइवान पहुंचने के बाद क्या बोली नैंसी पेलोसी

ताइवान पहुंचने के बाद नैंसी पेलोसी ने ताइवान की मदद करने की बात कही है। उन्होंने बोला, "अमेरिका ताइवान के जीवंत लोकतंत्र को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का यह ताइवान दौरा इस प्रतिबद्धता का सम्मान करता है। हमारा यह दौरा हिंद-प्रशांत क्षेत्र- सिंगापुर, मलेशिया, साउथ कोरिया और जापान के लंबे दौरे का हिस्सा है। ये दौरा परस्पर सुरक्षा, आर्थिक साझेदारी और लोकतांत्रिक शासन के मुद्दों पर केंद्रित है।"

इस पर आगे बोलते हुए नैंसी पेलोसी ने कहा, "ताइवान नेतृत्व के साथ हमारी बातचीत एक मुक्त और खुले हिंद प्रशांत क्षेत्र सहित हमारे साझा हितों को बढ़ाने पर केंद्रित है। ताइवान के 2.3 करोड़ लोगों के साथ अमेरिका की एकजुटता आज पहले की तुलना में ज्यादा महत्वपूर्ण है। क्योंकि दुनिया तानाशाही और लोकतंत्र के बीच एक विकल्प चुनने का सामना कर रही है।" 

टॅग्स :Taiwanचीननैंसी पेलोसीNancy Pelosi
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल