लाइव न्यूज़ :

चीन के विदेश मंत्री अगले महीने की शुरुआत में मालदीव, श्रीलंका का दौरा करेंगे

By भाषा | Updated: December 30, 2021 17:54 IST

Open in App

बीजिंग, 30 दिसंबर चीन के विदेश मंत्री वांग यी अगले महीने की शुरुआत में मालदीव और श्रीलंका का दौरा करेंगे। हिंद महासागर में रणनीतिक महत्व वाले दोनों दक्षिण एशियाई देशों में अपने प्रभाव का विस्तार करने के बीजिंग के प्रयासों के तहत यह दौरा अहम माना रहा है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने बृहस्पतिवार को यहां प्रेसवार्ता में कहा कि वांग चार-सात जनवरी के बीच इरीट्रिया, केन्या और कोमरोस का दौरा करेंगे और वहां से वह मालदीव और श्रीलंका के दौरे पर जाएंगे।

झाओ ने कहा कि विदेश मंत्री की दो दक्षिण एशियाई देशों की यात्रा चीन-मालदीव राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ, चीन-श्रीलंका राजनयिक संबंधों की 65वीं वर्षगांठ और कोलंबो व बीजिंग के बीच रबर-चावल समझौते की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर हो रही है।

वर्ष 1952 में हुआ रबर-चावल समझौता श्रीलंका और चीन के बीच एक व्यापार समझौता था, जिसके तहत कोलंबो ने चावल के बदले बीजिंग को रबर की आपूर्ति की।

वांग की माले और कोलंबो की यात्रा को बीजिंग में महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि चीन एक दशक से अधिक समय से बड़े पैमाने पर निवेश के माध्यम से हासिल किए गए दोनों देशों में अपने प्रभाव को बरकरार रखना चाहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना