70वीं वर्षगांठ पर चीन भव्य सैन्य परेड का आयोजन करेगा, अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: August 29, 2019 18:29 IST2019-08-29T18:29:36+5:302019-08-29T18:29:36+5:30

माना जा रहा है कि राजधानी में एक अक्टूबर को होने वाली सैन्य और नागरिक परेड देश के इतिहास में सबसे बड़ी होगी। चाइनीज आर्मी जनरल स्टाफ के सदस्य जनरल काय झिजून ने कहा कि हम यह रेखांकित करना चाहते हैं कि यह सैन्य परेड किसी देश या जिला या किसी विशिष्ट घटना को निशाना बनाने के लिए नहीं है।

China unveils plan for huge anniversary military parade | 70वीं वर्षगांठ पर चीन भव्य सैन्य परेड का आयोजन करेगा, अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन

विश्व की सबसे बड़ी सेना पहली बार कुछ आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन करेगी।

Highlightsसैन्य परेड का आकार आक्रामकता का संकेत नहीं है और चीन की सेना वैश्विक शांति तथा क्षेत्रीय स्थिरता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के अनुसार राष्ट्रपति शी चिनफिंग देश के लिए एक महत्वपूर्ण भाषण भी देंगे। 

साम्यवादी देश के तौर पर अपनी 70वीं वर्षगांठ पर चीन भव्य सैन्य परेड का आयोजन करेगा। इस दौरान अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। अधिकारियों ने गुरुवार को इसका ऐलान किया।

यह परेड अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध की पृष्ठभूमि में होगी। माना जा रहा है कि राजधानी में एक अक्टूबर को होने वाली सैन्य और नागरिक परेड देश के इतिहास में सबसे बड़ी होगी। चाइनीज आर्मी जनरल स्टाफ के सदस्य जनरल काय झिजून ने कहा कि हम यह रेखांकित करना चाहते हैं कि यह सैन्य परेड किसी देश या जिला या किसी विशिष्ट घटना को निशाना बनाने के लिए नहीं है।

उन्होंने कहा कि सैन्य परेड का आकार आक्रामकता का संकेत नहीं है और चीन की सेना वैश्विक शांति तथा क्षेत्रीय स्थिरता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लेकिन विश्व की सबसे बड़ी सेना पहली बार कुछ आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन करेगी। चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के अनुसार राष्ट्रपति शी चिनफिंग देश के लिए एक महत्वपूर्ण भाषण भी देंगे। 

हांग कांग में रैलियों की योजना के बीच चीन ने नए सैनिक भेजे

चीन की सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने सैनिकों की एक नयी टुकड़ी हांग कांग भेजी है जो एक नियमित प्रक्रिया है। चीन ने यह कदम हांग कांग में नई रैलियों की योजना के बीच उठाया है। सरकारी मीडिया ने एक वीडियो जारी किया जिसमें बख्तरबंद गाड़ियां और वाहन हांग कांग सीमा में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं।

संवाद समिति शिन्हुआ ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा,‘‘1997 से हांग कांग की रक्षा करने वाली चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने गुरुवार सुबह तक 22वां ‘रोटेशन’(सैनिकों की बारी) पूरा कर लिया।’’ हांग कांग में प्रदर्शनकारी शनिवार को नयी रैली की योजना बना रहे हैं लेकिन पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर इसे मंजूरी नहीं दी है।

इससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच सप्ताहांत में फिर से झड़प होने की आशंका है। पुलिस ने रैली आयोजकों ‘सिविल ह्यूमन राइट्स फ्रंट’ (सीएचआरएफ) को बृहस्पतिवार को एक पत्र लिख कर कहा कि उन्हें भय है कि कुछ प्रदर्शनकारी हिंसा और विध्वंसक कार्रवाई कर सकते हैं। गौरतलब है कि चीन समर्थित शहर की सरकार ने जब मुख्यभूमि चीन के लिए प्रत्यर्पण को मंजूरी देने वाले एक विधेयक को पारित करने की कोशिश की तो इसके विरोध में प्रदर्शन शुरू हो गए। 

Web Title: China unveils plan for huge anniversary military parade

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे