लाइव न्यूज़ :

चीन की 'लापता' टेनिस खिलाड़ी का नया वीडियो सरकारी मीडिया ने किया जारी, टूर्नामेंट में बतौर गेस्ट आईं नजर

By विनीत कुमार | Updated: November 21, 2021 10:54 IST

चीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुई के अचानक गायब हो जाने की चर्चा के बीच उनके ताजा वीडियो वहां की सरकारी मीडिया की ओर से जारी किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के पूर्व उप-प्रधानमंत्री झांग गाओली पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद अचानक लापता हुई थीं पेंग शुईदुनिया भर में मचे विवाद के बाद अब चीन की ओर से जारी किए जा रहे हैं वीडियो और तस्वीरें।चीन के सरकारी मीडिया की ओर से तस्वीरें जारी कर ये कहने की कोशिश हो रही है कि पेंग शुई पूरी तरह से ठीक और सुरक्षित हैं।

बीजिंग: चीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुई के अचानक लापता होने की खबरों के बीच चीनी सरकारी मीडिया ने कुछ ताजा वीडियो फुटेज जारी किए हैं। चीन की सरकारी मीडिया की ओर से जारी फुटेज के मुताबिक पेंग शुई बीजिंग में एक टेनिस टूर्नामेंट में बतौर गेस्ट पहुंची थीं। 

दरअसल, पेंग शुई ने दो हफ्ते पहले चीन के एक पूर्व उप-प्रधानमंत्री (vice-premier)  झांग गाओली पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके कुछ दिनों बाद से वे अचानक लापता हो गईं। वे महिला टेनिस संघ से भी सीधे संपर्क में नहीं हैं। इस पर दुनिया भर में खिलाड़ियों और अन्य ने उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

डब्ल्यूटीए प्रमुख स्टीव साइमन ने शनिवार को कहा कि पहली दो क्लिप से यह स्पष्ट नहीं है कि 'क्या वह (पेंग) स्वतंत्र है और निर्णय लेने और अपने दम पर और बिना किसी जबरदस्ती या बाहरी हस्तक्षेप के कुछ करने में सक्षम है'। उन्होंने वीडियो को पेंग की सुरक्षा को लेकर 'अपर्याप्त' सबूत बताया।

इससे पहले चीन के सरकारी अखबार 'ग्लोबल टाइम्स' के संपादक हू जिन ने एक वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'पेंग शुई टीनएजर टेनिस मैच फाइनल के उद्घाटन समारोह में पहुंची हैं।' 

पिछले दो दिनों में पेंग शुई से संबंधित ये तीसरा वीडियो है जो चीन की ओर से जारी किया गया है। इससे पहले शनिवार को दो वीडियो जारी किए गए थे जिसमें वे अपने कोच और दोस्तों के साथ रेस्तरां में खाना खाती नजर आ रही थीं।

इस वीडियो में टेनिस को लेकर बातचीत होती नजर आ रही है। इसमें शख्स कहता नजर आ रहा है कि 'कल 20 नवंबर है।' हालांकि इसी बीच एक महिला उससे कहती है कि 'ये 21 तारीख या रविवार है।'

संदेह जताया जा रहा है कि ये वीडियो पूरी योजना के साथ मोबाइल से शूट किया गया है। इससे पूर्व विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा था कि उन्हें पेंग के गायब होने के बारे में कुछ नहीं पता है। वहीं, इस हफ्ते चीन के टीवी चैनल सीजीटीएन ने एक बयान जारी किया था कि पेंग ने गाओली के खिलाफ आरोप वापस ले लिये हैं।

टॅग्स :चीनटेनिसGlobal Times
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल