चीन के शेनजेन शहर में लगा कोरोना लॉकडाउन, 1.7 करोड़ लोग घरों में कैद, चांगचुन और युचेंग में भी Lockdown

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 13, 2022 05:36 PM2022-03-13T17:36:20+5:302022-03-13T17:37:43+5:30

चीन में कोविड-19 के दैनिक मामले शनिवार को दो साल में सबसे अधिक दर्ज किए गए। चीन के कई शहर में केस बढ़ गया है।

China places 17 million residents Shenzhen under Covid lockdown govt | चीन के शेनजेन शहर में लगा कोरोना लॉकडाउन, 1.7 करोड़ लोग घरों में कैद, चांगचुन और युचेंग में भी Lockdown

अधिकारियों ने बताया कि करीब दो हजार नए मामले आए हैं जिनमें बीजिंग के 20 संक्रमित शामिल हैं।

Highlightsचांगचुन में चीन ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पिछले शुक्रवार को लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया था। शांडोंग प्रांत के युचेंग में भी लॉकडाउन का आदेश दिया है जिसकी आबादी करीब पांच लाख है।हेबेई में 33, जियांग्सू में 23, तियानजिन में 17 और बीजिंग में 20 नए मामले आए हैं।

बीजिंगः चीन के शेनजेन शहर में फिर से कोरोना लॉकडाउन लगा दिया गया है। 1.7 करोड़ लोग घरों में कैद हो गए हैं। एएफपी एजेंसी ने इसकी जानकारी दी है। चीन में कोविड-19 के दैनिक मामले शनिवार को दो साल में सबसे अधिक दर्ज किए गए। अधिकारियों ने बताया कि करीब दो हजार नए मामले आए हैं जिनमें बीजिंग के 20 संक्रमित शामिल हैं।

स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि चीन की मुख्य भूमि पर शनिवार को कोविड-19 के स्थानीय तौर पर संक्रमण के 1,807 नए मामले आए जबकि 131 मरीज आयातित हैं। आयोग ने बताया कि स्थानीय संक्रमण के जो नए मामले आए हैं उनमें 1,412 मरीज जिलीन प्रांत के हैं जहां की राजधानी चांगचुन में चीन ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पिछले शुक्रवार को लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया था।

इस शहर में करीब 90 लाख आबादी रहती है। प्रशासन ने चांगचुन के अलावा हाल में शांडोंग प्रांत के युचेंग में भी लॉकडाउन का आदेश दिया है जिसकी आबादी करीब पांच लाख है। आयोग ने बताया कि जिलीन के अलावा शांडोंग में 175, ग्वांडोंग में 62, शांक्सी में 39, हेबेई में 33, जियांग्सू में 23, तियानजिन में 17 और बीजिंग में 20 नए मामले आए हैं।

इस बीच, हांगकांग में स्थिति लगातार खराब होती जा रही है जहां पर अधिकारियों ने कोविड-19 के 27,647 नए मामलों की पुष्टि की है। ब्रिटेन के पूर्व उपनिवेश हांगकांग में और 87 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है जिन्हें मिलाकर अबतक यहां 3,729 लोगों की जान जा चुकी है।

Web Title: China places 17 million residents Shenzhen under Covid lockdown govt

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे