लाइव न्यूज़ :

चीन, पाकिस्तान राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे

By भाषा | Updated: March 3, 2021 22:57 IST

Open in App

बीजिंग, तीन मार्च चीन और पाकिस्तान अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए 100 कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। चीन के विदेश मंत्री ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने मंगलवार को इस्लामाबाद और बीजिंग में एक साथ डिजिटल समारोह के जरिये इन कार्यक्रमों की औपचारिक शुरुआत की।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि दोनों पक्षों ने राजनीतिक, आर्थिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक और सैन्य सहित कई क्षेत्रों में संबंधों की वर्षगांठ के मौके पर 100 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन करने पर सहमति व्यक्त की है।

उन्होंने कहा, ‘‘विस्तृत सूची की पुष्टि होने के बाद जल्द से जल्द उसे जारी किया जायेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अपने ठोस प्रयासों से, हम निश्चित रूप से पारंपरिक मित्रता को आगे बढ़ाएंगे, विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग का विस्तार करेंगे, दोनों देशों के लोगों को करीब लाएंगे, और चीन तथा पाकिस्तान के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील