लाइव न्यूज़ :

चीन ने किया ताइवान पर हमले का युद्धाभ्यास, ताइवान ने कहा- हम पूरी ताकत से जवाब देंगे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 9, 2023 16:34 IST

युद्धाभ्यास के दूसरे दिन चीन ने और ज्यादा आक्रामक तेवर दिखाए। युद्धाभ्यास के दूसरे दिन चीन ने ताइवान पर हमले का अभ्यास किया। इस बीच संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि वह ताइवान के आसपास चीन के अभ्यास की बारीकी से निगरानी कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन अपनी विस्तारवादी नीति को एक बार फिर अंजाम दे रहा है ताइवान के पास शुरू किया सैन्य अभ्यासयुद्धाभ्यास के दूसरे दिन ताइवान पर हमले का अभ्यास किया

नई दिल्ली: चीन ताइवानी सीमाओं के आस-पास अपना तीन दिवसीय सैन्य युद्धाभ्यास कर रहा है। युद्धाभ्यास के दूसरे दिन चीन ने और ज्यादा आक्रामक तेवर दिखाए। चीन की सेना ने रविवार को द्वीप के चारों ओर अभ्यास के दूसरे दिन में ताइवान के खिलाफ सटीक हमले करने का अभ्यास किया। ताइवान के  रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि कई चीनी ल़ड़ाकू विमान उसकी सीमा में देखे गए हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने ये भी बताया है कि वह चीन की मिसाइल बलों की निगरानी कर रहा था।

हाल ही में ताइवान के राष्ट्रपति साई इंग वेन  के संयुक्त राज्य अमेरिका की थी जिससे चीन भड़का हुआ है। चीन ताइवान को अपना ही एक हिस्सा मानता है। ताइवानी  राष्ट्रपति साई इंग वेन  के अमेरिकी दौरे से बौखलाए चीन ने 8 अप्रैल 2023 को द्वीप के चारों ओर तीन दिवसीय सैन्य अभ्यास शुरू किया।

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के ईस्टर्न थिएटर कमांड ने कहा कि 'युद्ध की तैयारियों' के लिए 'यूनाइटेड शार्प सोर्ड' 8 से 10 अप्रैल तक चलेगी। वहीं ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चीन ने द्वीप के चारों ओर 13 चीनी विमानों और 3 युद्धपोतों के होने की जानकारी मिली है।

चीन (China) की नौसेना और वायुसेना समुद्र में बसे ताइवान की सीमाओं को लांघ चुकी हैं। उनके एक-दो नहीं, बल्कि 71 लड़ाकू विमान और 9 युद्धपोत ताइवान के आस-पास नजर आए हैं। चीन अपना सैन्य अभ्यास ये ध्यान में रखकर कर रहा है कि अगर ताइवान पर कब्जे की अंतिम लड़ाई छेड़ी गई तो इसे कैसे संचालित करना है। 

हालांकि चीनी आक्रामकता का ताइवान ने जवाब दिया है और कहा है कि वह चीन की किसी भी सैन्य कार्रवाई का पूरी ताकत से जवाब देगा। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने ट्विटर पर कहा, "ताइवान हमारी मातृभूमि है, और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कहां जाते हैं या हम क्या देखते हैं। हमारा वतन हमेशा से आकर्षक और खूबसूरत देश रहा है। इस भूमि पर हर गाथा हमारी यादों में उकेरी गई है। हम, #ROCAarmedForces, अपनी मातृभूमि की रक्षा करने और अपने घरों की रक्षा करने के लिए पूरी ताकत से लड़ेंगे।"

इस बीच संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि वह ताइवान के आसपास चीन के अभ्यास की बारीकी से निगरानी कर रहा हैं। ताइवान में अमेरिकी दूतावास ने रविवार को कहा कि अमेरिका के पास शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर पर्याप्त संसाधन हैं।

टॅग्स :चीनTaiwanअमेरिकाशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

विश्वTrump Health Report: व्हाइट हाइस ने जारी किया राष्ट्रपति ट्रंप का एमआरआई स्कैन, जानें हेल्थ रिपोर्ट में क्या आया सामने

विश्वअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए दो तीखे लाल मिर्च..!

कारोबार‘आधी भारतीय’ मेरी ‘पार्टनर’ शिवोन जिलिस?, एलन मस्क ने कहा-बच्चे का नाम नोबेल पुरस्कार विजेता सुब्रमण्यन चंद्रशेखर के नाम पर शेखर रखा

विश्व1 December, 2025: नगालैंड भारत का 16वां राज्य बना, मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नेतृत्व में अश्वेत आंदोलन?, एक दिसंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका