लाइव न्यूज़ :

चीन के चेंगदे शहर में घातक एंथ्रेक्स निमोनिया से एक मरीज के पीड़ित, बीमार जानवरों के संपर्क में आने से इंसान भी संक्रमित

By भाषा | Updated: August 9, 2021 22:24 IST

बीजिंग रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (बीजिंग सीडीसी) के हवाले से बताया है कि मरीज में लक्षण दिखने के बाद उसे चार दिन पहले एंबुलेंस से बीजिंग लाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देबीजिंग सीडीसी के मुताबिक मवेशियों और भेड़ों में एंथ्रेक्स की मौजूदगी होती है।बीमार जानवरों या दूषित उत्पादों के संपर्क में आने से इंसान भी संक्रमित हो जाते हैं। यह फ्लू या कोविड-19 की तरह संक्रामक नहीं है।

बीजिंगः चीन के उत्तर में स्थित हेबई प्रांत के चेंगदे शहर में एंथ्रेक्स निमोनिया से एक मरीज के पीड़ित होने का पता चला है। यह व्यक्ति पूर्व में मवेशियों, भेड़ों और दूषित उत्पादों के संपर्क में आया था।

सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने बीजिंग रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (बीजिंग सीडीसी) के हवाले से बताया है कि मरीज में लक्षण दिखने के बाद उसे चार दिन पहले एंबुलेंस से बीजिंग लाया गया और पृथक-वास में रखकर उसका इलाज किया जा रहा है। बीजिंग सीडीसी के मुताबिक मवेशियों और भेड़ों में एंथ्रेक्स की मौजूदगी होती है।

बीमार जानवरों या दूषित उत्पादों के संपर्क में आने से इंसान भी संक्रमित हो जाते हैं। संक्रमण के करीब 95 प्रतिशत मामले त्वचा के संपर्क में आने के कारण होते हैं और इससे फफोले बनते हैं और त्वचा संबंधी विकृति पैदा हो जाती है। सबसे ज्यादा खतरनाक एंथ्रेक्स निमोनिया होता है। यह बीमारी तब फैलती है जब किसी व्यक्ति में सांस के जरिए बैसिलस एंथ्रेक्स (रोगाणु) शरीर में चला जाता है। एंथ्रेक्स इंसान से इंसान के बीच सीधे फैल सकता है लेकिन यह फ्लू या कोविड-19 की तरह संक्रामक नहीं है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बैसिलस एंथ्रेक्स रोगाणुओं का समूह होता है और इसके उपचार में कई एंटीबॉयोटिक्स प्रभावी होते हैं। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए रविवार से बीजिंग ने कोविड-19 के मामले वाले प्रांतों से राजधानी आने वाले लोगों पर एक तरह से पाबंदी लगा दी है। वायरस के प्रसार को रोकने के लिए यात्रा संबंधी कई पाबंदियां लागू की गयी हैं। चीन में कोविड-19 के अब तक 1,05,904 मामले आ चुके हैं और 4848 लोगों की मौत हुई है। 

टॅग्स :शी जिनपिंगवुहानकोरोना वायरसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

भारतआत्मा को शांति तब मिलेगी, जब भारत पर चीन, रूस और अमेरिका हमला करेंगे?, निशिकांत दुबे ने कहा-भारत को ‘तोड़ने’ की साजिश में शामिल राहुल गांधी

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट