लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन-रूस युद्ध को रोकने के लिए चीन कर सकता है मध्यस्थता, पुतिन को बताया सच्चा दोस्त

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 7, 2022 15:05 IST

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने सोमवार को जोर देकर कहा कि यूक्रेन हमले के कारण अंतरराष्ट्रीय निंदा का पात्र बना रूस आज भी उसका मजबूत दोस्त है और दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने के लिए चीन मध्यस्थता करने के लिए तैयार है।

Open in App
ठळक मुद्देयुद्ध के मसले पर बीजिंग ने रणनीतिक साझेदारी का हवाला देते हुए मास्को की निंदा से इनकार कियाचीनी विदेश मंत्री ने कहा दोनों पक्षों के बीच भविष्य में सहयोग की संभावनाएं बहुत व्यापक हैंइसके साथ चीन ने यूक्रेन-रूस युद्ध में शांति बहाली के लिए मध्यस्थता की भी बात की

बीजिंग:रूस-यूक्रेन युद्ध के बारहवें दिन चीन ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि वो युद्ध में शामिल दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कर सकता है।

इस मामले में चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने सोमवार को जोर देकर कहा कि यूक्रेन हमले के कारण अंतरराष्ट्रीय निंदा का पात्र बना रूस आज भी उसका मजबूत दोस्त है और दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने के लिए चीन मध्यस्थता करने के लिए तैयार है।

बीजिंग की ओर से रणनीतिक साझेदारी का हवाला देते हुए अपने करीबी सहयोगी मास्को की निंदा से इनकार करते हुए कहा गया है कि पूरे संकट के दौरान दोनों देशों के बीच कूटनीतिक सख्ती की कोई सीमा नहीं है।

वांग ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "दोनों के बीच दोस्ती बहुत मजबूत है और दोनों पक्षों की भविष्य में सहयोग की संभावनाएं बहुत व्यापक हैं।" लेकिन इसके साथ ही वांग ने कहा कि चीन आवश्यक होने पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ आवश्यक मध्यस्थता करने के लिए तैयार है"।

मालूम हो कि यूक्रेन-रूस युद्ध हालात पर पिछले हफ्ते यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बोरेल ने कहा था कि चीन को रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता में मध्यस्थता करनी चाहिए क्योंकि पश्चिमी देश ऐसा नहीं कर पा रहे हैं।

यूक्रेन संकट पर बीजिंग ने बार-बार कहा है कि वह "बातचीत के जरिये समस्या का हल करने में रचनात्मक भूमिका निभाएगा। वांग ने पत्रकारों से यह भी कहा कि चीन यूक्रेन को मानवीय सहायता भेजेगा।

उन्होंने चीन-रूस संबंधों को दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंध  बताते हुए कहा कि दोनों देशों के मध्य स्तापित संबंध विश्व शांति, स्थिरता और विकास के लिए अनुकूल है।

चीनी विदेश मंत्री ने दोनों देशों के मध्य साझेदारी की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि दोनों देश संयुक्त रूप से अमेरिका के शीत युद्ध की मानसिकता को बढ़ावा देने का विरोध करते हैं, जो विश्व में वैचारिक टकराव को भड़काते हैं"।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेनचीनBeijingव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा