लाइव न्यूज़ :

चीन: मुस्लिम कैदियों को खिलाया जा रहा है 'वर्जित' मांस, विरोध करने पर कम्युनिस्ट सरकार ने दी ये सजा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 18, 2018 08:23 IST

इस्लामी चरमपंथ से लड़ने के लिए चीनी सरकार कोई सैन्य अभियान नहीं चला रही बल्कि इसके लिए उसने एक अलग ही तरीका ढूंढ निकाला है। वह इस्लामी कैदियों का ब्रेनवाश कर उन्हें वैचारिक रूप से बदल रही है।

Open in App

चीन/अल्माटी (कजाख्स्तान), 18 मई। इस्लामी चरमपंथ से लड़ने के लिए चीनी सरकार कोई सैन्य अभियान नहीं चला रही बल्कि इसके लिए उसने एक अलग ही तरीका ढूंढ निकाला है। वह इस्लामी कैदियों का ब्रेनवाश कर उन्हें वैचारिक रूप से बदल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चीन के शिविरों में रहे उमर बेकाली और अन्य बंदियों को अपनी इस्लामी मान्यताओं को छोड़ना पड़ा, खुद की और अपने प्रियजनों की आलोचना करनी पड़ी और सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की प्रशंसा करनी पड़ी। 

खाना मांगने में परोसा गया प्रतिबंधित मांसइन सब के लिए कैदियों को घंटों तक मानसिक यंत्रणा दी गई। एक कजाख मुस्लिम बेकाली ने आदेशों को मानने से इनकार किया तो उसे पांच घंटे तक एक दीवार पर खड़े रहने के लिए के मजबूर कर दिया गया। इसके एक सप्ताह बाद उसे काल कोठरी में डाल दिया गया। जहां उसे 24 घंटे तक खाना नहीं दिया गया। खाना मांगने पर उसे प्रतिबंधित मांस, और शराब दी गई। ये इस्लाम में हराम माना जाता है। भारी सुरक्षा वाले इस शिविर में 20 दिन के बाद चीन की प्रताड़ना से तंग आकर ये शख्स खुद को खत्म करना चाहता था।

ब्रेनवॉश, मनोवैज्ञानिक दबावबेकाली ने बताया कि, मनोवैज्ञानिक दबाव बहुत बड़ गया है। चीनी सरकार हमें खुद की आलोचना और अपनी ही सोच की निंदा करने के लिए हमें मजबूर कर रही है। अब भी हम हर रात, सूरज निकलने तक इस बारे में सोचते हैं। कैद से छठने के बावजदू हम ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। हर समय शिविर की यादें कैदियों के जहन में होती है। 

जवाब देने से बच रहा है चीनवहीं चीनी अधिकारी शिविरों पर बात करने ने बच रहे हैं, लेकिन कुछ के हवाले से सरकारी मीडिया में कहा गया है कि अलगाववाद और इस्लामी चरमपंथ से लड़ने के लिए वैचारिक परिवर्तन की जरूरत है। हाल के कुछ सालों में कट्टरपंथी मुस्लिम उइगरों ने सैकड़ों लोगों की हत्या कर दी है, और चीन इस क्षेत्र को देश में शांति के लिए खतरा मानता है जहां बहुमत में हान चीनी है।

शिविरों के संबंध में प्रतिक्रिया लिए जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने ऐसी किसी स्थिति के बारे में नहीं सुना है। चीनी सरकार चीन में विदेशियों के अधिकारों की रक्षा करती है और उन्हें भी कानून का पालन करना चाहिए।

टॅग्स :चीनइस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल