लाइव न्यूज़ :

चीन ने पाकिस्तान से सीपीईसी से जुड़ी परियोजनाओं, चीनी कर्मियों की सुरक्षा और बढ़ाने को कहा

By भाषा | Updated: September 24, 2021 20:16 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 24 सितंबर चीन ने पाकिस्तान से द्विपक्षीय आर्थिक कॉरीडोर से जुड़ी परियोजनाओं की तथा चीनी कर्मियों की सुरक्षा और बढ़ाने को कहा है। मीडिया में शुक्रवार को आई एक खबर में यह बात कही गई।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में गत 14 जुलाई को एक बस को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में चीन के नौ कर्मियों सहित 13 लोग मारे गए थे और 39 अन्य घायल हुए थे।

डॉन अखबार के अनुसार, पाकिस्तान के योजना एवं विकास मंत्री असद उमर ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरीडोर (सीपीईसी) की संयुक्त समिति की बैठक की सह-अध्यक्षता करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि दोनों पक्ष विस्फोट में शामिल लोगों की गिरफ्तारी और उन्हें जल्द से जल्द सजा दिलाने पर सहमत हुए।

बस विस्फोट में मारे गए चीनी कर्मचारी सीपीईसी के तहत बन रहे एक बांध के निर्माण कार्य से जुड़े थे।

बैठक में चीन की ओर से वहां के राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग के उपाध्यक्ष निंग जिझे शामिल हुए।

डॉन अखबार ने उमर के हवाले से कहा कि चीन और पाकिस्तान सीपीईसी परियोजनाओं तथा चीनी कर्मियों की सुरक्षा और बढ़ाए जाने पर सहमत हुए।

भारत सीपीईसी का यह कहकर विरोध करता रहा है कि यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होकर गुजरता है।

चीन द्वारा अपने कर्मियों की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग पर उमर ने कहा कि पाकिस्तान संबंधित परियोजनाओं के महत्व को समझता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?