लाइव न्यूज़ :

ईरान पर लगे प्रतिबंधों से प्रभावित नहीं होगी चाबहार बंदरगाह परियोजना

By भाषा | Updated: April 25, 2019 01:18 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान से तेल आयात की पाबंदी से किसी को भी छूट नहीं देने का निर्णय किया है। अमेरिका ने पिछले साल नवम्बर में आठ देशों भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, ताइवान, तुर्की, इटली तथा यूनान को छह महीने के लिये ईरान से तेल आयात की छूट दी थी।

Open in App

ईरान से कच्चा तेल आयात करने वाले आठ देशों को अमेरिकी प्रतिबंधों से मिली छूट समाप्त करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फैसले से ‘चाबहार बंदरगाह परियोजना’ प्रभावित नहीं होगी। भारत और ईरान मिल कर चाबहार बंदरगाह विकसित कर रहे हैं।

विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण में सहायता तथा आर्थिक विकास से लिए मिली छूट जिसमें चाबहार बंदरगाह परियोजना का विकास एवं संचालन शामिल है, वह अलग से छूट है। कल हुई घोषणाओं से इस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।’’

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान से तेल आयात की पाबंदी से किसी को भी छूट नहीं देने का निर्णय किया है। अमेरिका ने पिछले साल नवम्बर में आठ देशों भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, ताइवान, तुर्की, इटली तथा यूनान को छह महीने के लिये ईरान से तेल आयात की छूट दी थी।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ राष्ट्रपति की दक्षिण एशिया रणनीति अफगानिस्तान के विकास के साथ-साथ भारत के साथ हमारी घनिष्ठ भागीदारी को रेखांकित करती है।’’ ट्रम्प के इस निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हम ईरानी शासन पर अधिकतम दबाव की नीति लागू करने के साथ ही दोनों देशों के साथ घनिष्ठ संबंध बनाना चाहते हैं।’’ 

टॅग्स :ईरानडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा