लाइव न्यूज़ :

शहर में फैली आग ने लील ली 71 ज़िंदगियां, 1000 से ज्यादा लापता

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 18, 2018 08:01 IST

लापता होने की और रिपोर्टें भेजी जा रही हैं और 8 नवंबर को आग लगने के बाद आई आपातकालीन कॉल की समीक्षा की जा रही है. आठ शवों के मिलने के साथ ही अब इस कथित कैंप फायर की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या 71 हो गई है.

Open in App

लॉस एंजिलिस, 18 नवंबर: उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग के कारण आसपास के इलाकों से लापता होने वाले लोगों की संख्या शुक्रवार को 1,000 के पार पहुंच गई. अधिकारियों का कहना है कि बचाव कर्मियों ने आठ और लोगों के शव बरामद किए हैं.

बुट्टे काउंटी के शेरिफ कोरी होनिया ने कहा कि लापता लोगों की संख्या गुरुवार को 631 थी जो शुक्रवार को बढ़कर 1,011 हो गई. लापता होने की और रिपोर्टें भेजी जा रही हैं और 8 नवंबर को आग लगने के बाद आई आपातकालीन कॉल की समीक्षा की जा रही है. आठ शवों के मिलने के साथ ही अब इस कथित कैंप फायर की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या 71 हो गई है. आसपास के शहर चपेट में कैलिफोर्निया प्रांत के जंगलों में लगी भीषण आग ने अब आसपास के शहरों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है, जिसमें बुट्टे काउंटी के ज्यादातर शहर शामिल हैं.

इसी काउंटी के अंतर्गत आने वाला पैराडाइज शहर पूरी तरह तबाह हो चुका है. उन इलाकों में आपात स्थिति बनी हुई है. दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार जूझ रहे हैं. पिछले दो हफ्तों से बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाए जा रहे हैं. धुएं के कारण 200 उड़ानें प्रभावित सैन फ्रांसिस्को अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे का कहना है कि उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग से निकले धुएं और कम दृश्यता के कारण करीब 200 उड़ानों में देरी हुई है.

हवाईअड्डा के प्रवक्ता डग याकेल ने कहा कि शुक्रवार दोपहर लगभग 15 प्रतिशत यानी 195 उड़ानों में औसतन 45 मिनट की देरी हुई. गुरुवार को, तकरीबन 500 उड़ानों में देरी हुई, जो हवाईअड्डे से कुल उड़ानों की करीब 40 फीसदी है. इस हवाईअड्डे से प्रतिदिन लगभग 1,250 उड़ानें हैं. शुक्रवार को दृश्यता करीब 2.4 किलोमीटर थी, जो सामान्य दिनों में 16 किलोमीटर होती है.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल