लाइव न्यूज़ :

Super Hercules: नौ करोड़ डॉलर में डील, सी-130जे सुपर हरक्यूलिस, अमेरिका एवं भारत के बीच सामरिक साझेदारी मजबूत, जानिए खासियत

By भाषा | Updated: October 2, 2020 15:26 IST

भारत का रक्षा बेड़ा और मजबूत होने जा रहा है। अमेरिका ने नौ करोड़ डॉलर में सी-130जे सुपर हरक्यूलिस मालवाहक विमान देने जा रहा है।  बिक्री रक्षा क्षेत्र की बड़ी कंपनी लॉकहीड-मार्टिन संभव बनाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के बीच सामरिक साझेदारी मजबूत करने में मदद मिलेगी, जिससे अमेरिका की विदेश नीति एवं राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत होगी।हिंद-प्रशांत एवं दक्षिण एशिया क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता, शांति एवं आर्थिक विकास के लिए अहम ताकत बना हुआ है।

वाशिंगटनः पेंटागन ने सी-130जे सुपर हरक्यूलिस मालवाहक विमान के भारत के बेड़े के लिए नौ करोड़ डॉलर मूल्य के उपकरणों, कलपुर्जें और साजो-सामान खरीदने के भारत के अनुरोध को मंजूरी दे दी है।

‘रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी’ (डीएससीए) ने कांग्रेस को अपनी अधिसूचना में कहा कि प्रस्तावित बिक्री से अमेरिका एवं भारत के बीच सामरिक साझेदारी मजबूत करने में मदद मिलेगी, जिससे अमेरिका की विदेश नीति एवं राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत होगी।

इससे एक ऐसे बड़े रक्षा साझेदार की सुरक्षा स्थिति भी मजबूत होगी, जो हिंद-प्रशांत एवं दक्षिण एशिया क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता, शांति एवं आर्थिक विकास के लिए अहम ताकत बना हुआ है। अधिसूचना के अनुसार, प्रस्तावित बिक्री सुनिश्चित करती है कि पहले खरीदे गए विमान भारतीय वायुसेना, थलसेना और नौसेना परिवहन की जरूरतों, स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता और क्षेत्रीय आपदा राहत में आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रभावी तरीके से संचालित हो सके।

इसमें कहा गया है कि कलपुर्जों की बिक्री और सेवाओं से भारतीय वायुसेना बड़े मिशनों में तैनात होने के लिए तैयार बेड़े को बनाए रखने मे सक्षम होगी। इस प्रकार की बिक्री के लिए ‘सैन्य निर्यात नियंत्रण कानून’ के तहत अधिसूचना अनिवार्य है। सांसदों के पास प्रस्तावित बिक्री की समीक्षा के लिए 30 दिन का समय होता है।

यह बिक्री रक्षा क्षेत्र की बड़ी कंपनी लॉकहीड-मार्टिन संभव बनाएगी। भारत उन 17 देशों में से एक है, जिन्हें अमेरिका ने अपना सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान बेचा है। भारतीय वायु सेना के पास इस समय पांच सी130जे-30 विमानों का बेड़ा है। भारत ने छह और सी-130जे-30 सुपर हरक्यूलिस विमान का ऑर्डर दिया है। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदीदिल्लीभारतीय सेनाइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट