लाइव न्यूज़ :

एक साल में बुर्किना फासो में दूसरा सैन्य तख्तापलट, राष्ट्रपति डामिबा को हटा कैप्टन इब्राहिम त्राओरे नए राष्ट्राध्यक्ष घोषित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2022 10:01 IST

बुर्किना फासो में सैनिकों ने शुक्रवार देर रात सरकारी प्रसारणकर्ता को अपने नियंत्रण में ले लिया और सैन्य तख्तापलट कर राष्ट्रपति बने लेफ्टिनेंट कर्नल पॉल हेनरी सैंडाओगो डामिबा को सत्ता से बाहर करने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देसैन्य प्रवक्ता ने कैप्टन इब्राहिम त्राओरे को इस्लामिक चरमपंथ से जूझ रहे पश्चिमी अफ्रीकी देश का नया राष्ट्राध्यक्ष घोषित किया है।डामिबा और उनके सहयोगियों ने महज नौ महीने पहले ही लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति को सत्ता से बाहर कर दिया था

औगाडोउगोउः बुर्किना फासो में सैनिकों ने शुक्रवार देर रात सरकारी प्रसारणकर्ता को अपने नियंत्रण में ले लिया और सैन्य तख्तापलट कर राष्ट्रपति बने लेफ्टिनेंट कर्नल पॉल हेनरी सैंडाओगो डामिबा को सत्ता से बाहर करने की घोषणा की।सैन्य प्रवक्ता ने कैप्टन इब्राहिम त्राओरे को इस्लामिक चरमपंथ से जूझ रहे पश्चिमी अफ्रीकी देश का नया राष्ट्राध्यक्ष घोषित किया है।

डामिबा और उनके सहयोगियों ने महज नौ महीने पहले ही लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति को सत्ता से बाहर कर दिया था और वह देश को अधिक सुरक्षित बनाने का वादा करके सत्ता में आए थे। हालांकि, हिंसा का दौर जारी रहा तथा हाल के महीनों में उनके नेतृत्व को लेकर असंतोष की आवाज बुलंद होने लगी थीं। संविधान और सरकार के निलंबन के साथ ये बुर्किना फासो का एक साल में दूसरा सैन्य तख्तापलट है। 

सेना के एक अधिकारी ने डामिबा पर देश में सुरक्षा बहाल करने के सेना के उद्देश्य को धोखा देने का आरोप लगाया। सैन्य अधिकारी ने कहा कि 'बुर्किना फासो के लोग सुरक्षा की स्थिति में गिरावट का सामना कर रहे हैं। हमने सुरक्षा के मुद्दे पर कई बार ध्यान केंद्रित करने की कोशिश की है।' उन्होंने यह भी कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल दामिबा के जोखिम भरे विकल्पों ने हमारे सुरक्षा तंत्र को कमजोर किया है।

 

 

टॅग्स :हिंदी समाचारअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."