लाइव न्यूज़ :

बुर्किना फासो सरकार ने कहा, सशस्त्र हमलावरों ने 100 लोगों की हत्या की, सैकड़ों लोग घायल, बाजार और कई घर जलकर खाक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 5, 2021 19:35 IST

सरकार ने शनिवार को कहा कि उत्तरी बुर्किना फासो गांव में बंदूकधारियों ने कम से कम 100 लोगों की हत्या कर दी, जो वर्षों में देश का सबसे घातक हमला था।

Open in App
ठळक मुद्देहमला शुक्रवार शाम साहेल के याघा प्रांत के सोल्हान गांव में हुआ। नाइजर की सीमा की ओर वाले इलाके में स्थानीय बाजार और कई घर भी जलकर खाक हो गए।सरकारी प्रवक्ता ओसेनी तंबौरा ने जिहादियों को जिम्मेदार ठहराया।

बुर्किना फासोः बुर्किना फासो सरकार ने कहा कि पिछले कई सालों में हुए सबसे हिंसक हमले में सशस्त्र हमलावरों ने देश के उत्तरी हिस्से में कम से कम 100 लोगों की हत्या की गई। 

सुरक्षा और स्थानीय सूत्रों ने शनिवार को कहा कि 2015 में देश में जिहादी हिंसा भड़कने के बाद से बुर्किना फासो में हुए सबसे घातक हमले में 100 नागरिक मारे गए थे। एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि यह हमला शुक्रवार से शनिवार की रात के दौरान हुआ, जब उत्तरी शहर सोल्हान में "सशस्त्र व्यक्तियों ने घुसपैठ की"।

सरकारी प्रवक्ता ओसेनी तंबौरा ने जिहादियों को जिम्मेदार ठहराते हुए एक बयान में कहा कि हमला शुक्रवार शाम साहेल के याघा प्रांत के सोल्हान गांव में हुआ। उन्होंने कहा कि नाइजर की सीमा की ओर वाले इलाके में स्थानीय बाजार और कई घर भी जलकर खाक हो गए।

स्थानीय बाजार में आगजनी

बुर्किना फासो की सरकार ने शनिवार को कहा कि देश के उत्तरी हिस्से के एक गांव में सशस्त्र हमलावरों ने कम से कम 100 लोगों की हत्या कर दी। यह पिछले कई सालों में हुआ सबसे हिंसक हमला है। सरकार के प्रवक्ता औसेनी तंबौरा ने एक बयान में जिहादियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह हमला साहेल याघा प्रांत के सोल्हान गांव में शुक्रवार शाम को हुआ।

देश में 72 घंटे के शोक की घोषणा

उन्होंने कहा कि नाइजर की सीमा के पास वाले इलाके के कई घरों और स्थानीय बाजार में आगजनी भी की गई। पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति रोच मार्क क्रिश्चियन कबरे ने इस हमले को ''बर्बरता'' करार दिया। हमले के स्थान से करीब 12 किलोमीटर दूर सेब्बा शहर के अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदारों को देखने गए एक व्यक्ति ने सुरक्षा के मद्देनजर नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि उसने अस्पताल में प्रवेश करते ही कई घायल लोगों का उपचार होते देखा।

उन्होंने कहा, '' मैंने एक कमरे में 12 घायलों को जबकि दूसरे कमरे में 10 लोगों को देखा। कई लोग अपने घायल रिश्तेदारों की देखभाल कर रहे थे। कई लोग डर एवं चिंता के कारण सोल्हान को छोड़कर सेब्बा की ओर जा रहे हैं।'' सरकार ने देश में 72 घंटे के शोक की घोषणा की है।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रसाउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2018 के सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए करेगा साउथ अफ्रीका टूर, पूरा शेड्यूल देखें

ज़रा हटकेदक्षिण अफ्रीका से भारत आई मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, देश में कुल संख्या बढ़ कर 38, वीडियो

क्रिकेटSA Vs CAN: आखिरी ओवरों में छक्कों की बारिश, मिलर और स्टब्स ने कनाडा को किया बेहाल

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...