लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया में इमारत ढही, चार लोगों की मौत, आठ घायल

By भाषा | Updated: June 9, 2021 18:30 IST

Open in App

सियोल, नौ जून (एपी) दक्षिण कोरिया में ध्वस्त की जा रही एक पांच मंजिला इमारत का मलबा बुधवार को एक बस पर जा गिरा जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई।

राष्ट्रीय दमकल एजेंसी ने कहा कि दक्षिणी शहर ग्वांगझू में ध्वस्त की जा रही इमारत का मलबा बस पर गिरा जब वह पास की सड़क पर रुकी हुई थी।

एजेंसी के एक अधिकारी ने विभाग के नियमों का हवाला देते हुए नाम न छापने की शर्त पर कहा कि घटनास्थल पर भेजे गए आपातकालीन अधिकारियों ने चार शवों को बरामद करने से पहले बस से आठ लोगों को बचाया, सभी गंभीर रूप से घायल हैं।

उन्होंने कहा कि आपातकालीन अधिकारी मलबे में फंसे अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि इमारत के ढहने से पहले निर्माण स्थल पर मौजूद सभी निर्माण श्रमिकों को हटा दिया गया था।

दमकल एजेंसी के पहले के एक बयान में कहा गया था कि मलबा दो यात्री वाहनों पर गिरा। लेकिन एजेंसी के अधिकारियों ने बाद में सुरक्षा वीडियो फुटेज देखने के बाद उस विश्लेषण को सही किया।

घटनास्थल के एक अन्य वीडियो में दर्जनों बचावकर्मियों को जीवित बचे लोगों की तलाश करते हुए देखा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!