लाइव न्यूज़ :

ब्रिटनी स्पीर्यस ने ब्वॉयफ्रेंड सैम असगरी से की सगाई

By भाषा | Updated: September 13, 2021 11:51 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 13 सितंबर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर ब्वॉयफ्रेंड सैम असगरी के साथ सगाई की जानकारी दी।

पॉप स्टार (39) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक छोटा सा वीडियो पोस्ट कर प्रशंसकों को यह खबर दी। वीडियो में वह अपनी अंगूठी दिखाती हैं, जिस पर असगरी पूछते हैं, ‘‘ क्या तुम्हें पसंद आया?’’

इस पर वह 'हां' में जवाब देती हैं। असगरी (27) पेशे से निजी फिटनेस ट्रेनर और अभिनेता हैं। उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की जानकारी दी। उनके प्रबंधक बैंडन कोहन ने पीपुल पत्रिका को सगाई की खबर की पुष्टि की है।

यह खबर ऐसे समय में आई है जब करीब एक सप्ताह पहले ही स्पीयर्स के पिता जैमी स्पीयर्स ने गायिका के ‘कंजरवेटरशिप’ (संरक्षण व्यवस्था) से हटने का निर्णय लिया था। गायिका के जीवन और धन को 2008 से ही उनके पिता नियंत्रित कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील