लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश महिला सांसद का आरोप, मुस्लिम होने के कारण मंत्री पद से हटा दी गई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2022 20:00 IST

पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश महिला सांसद नुसरत गनी ने जॉनसन सरकार पर आरोप लगाया है कि उन्हें मंत्री पद से सिर्फ इसलिए हटा दिया गया क्योंकि वह इस्लाम को मानती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकंजरवेटिव चीफ व्हिप मार्क स्पेंसर ने नुसरत गनी के आरोपों का खंडन किया है नुसरत गनी का आरोप, मंत्री पद से बर्खास्तगी के कारण में धर्म का उल्लेख किया गया थानुसरत गनी को बताया गया कि मंत्रिमंडलीय में कई सहयोगी उनके धर्म से असहज महसूस कर रहे थे

ब्रिटेन की सांसद नुसरत गनी ने बोरिस जॉनसन सरकार पर बड़ा आरोप गलाते हुए कहा है कि कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार ने उन्हें मंत्री पद से महज इलिए हटा दिया क्योंकि वो इस्लाम धर्म को मानती हैं और मुसलमान हैं।

नुसरत गनी को साल 2018 में तत्कालीन प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने परिवहन विभाग में जूनियर मिनिस्टर बनाया था, जिन्होंने ब्रेक्ज़िट पर यूरोपीय संघ के साथ समझौते को संसद से पास न करा पाने के बाद पीएम पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। 

टेरेजा मे के पीएम पद से हटने के बाद साल 2019 में बोरिस जॉनसनब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री बने। इसके बाद साल 2020 में जॉनसन सरकार ने नुसरत गनी को मंत्री पद से हटा दिया था।

इसी मामले में अब अपनी चुप्पी तोड़ते हुए नुसरत गनी ने सीधे-सीधे जॉनसन पर आरोप लगाया कि उन्हें मंत्री पद से सिर्फ इसलिए हटा दिया गया क्योंकि वह इस्लाम को मानती हैं। गनी का कहना है कि इसके लिए जो सरकारी व्हिप जारी हुआ था, उसमें उनके बर्खास्तगी के कारण में उनके धर्म का उल्लेख किया गया था। 

वहीं नुसरत गनी के इन आरोपों का कंजरवेटिव चीफ व्हिप मार्क स्पेंसर ने खंडन किया है। मार्क ने स्पष्ट शब्दों में नुसरत के आरोपों को असत्य बताते हुए सारे आरोपों को खारिज कर दिया है। 

नुसरत गनी ने ब्रिटेन के अखबार 'द संडे' से बातचीत में कहा, "बोरिस जॉनसन मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद सचेतकों के साथ हुई बैठक में जब मैंने पूछा कि मुझे मंत्रिमंडल से क्यों हटाया गया। तब उन्हें बताया गया कि उनके मुसलमान होने का कारण मंत्रिमंडलीय में कई सहयोगी असहज महसूस कर रहे थे।" सांसद नुसरत गनी ने इसके साथ यह भी आरोप लगाया है कि बर्खास्तगी के बाद जब उन्होंने इस मसले को उठाने की कोशिश की तो कंजर्वेटिव पार्टी  ओर से उन्हें कथिततौर पर बहिष्कृत करने की धमकी दी गई और साथ ही यह भी कहा गया कि अगर वो इस मामले को ज्यादा उछालेंगी तो उनका राजनीतिक जीवन और समाजिक प्रतिष्ठा दोनों ही बर्बाद हो जाएंगे।  

टॅग्स :ब्रिटिश पार्लियामेंटबोरिस जॉनसनब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!