लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश अखबार का दावा, यूरोप में हमलों की योजना बना रहा है ISIS

By भाषा | Updated: April 14, 2019 19:38 IST

द संडे टाइम्स' के अनुसार दस्तावेज़ों से पता चलता है आईएसआईएस सरगना यूरोप और मध्य पूर्व में आतंकवादी हमलों की योजना को वित्तपोषित और नियंत्रित कर रहे हैं। वह नवंबर 2015 के पेरिस जैसे हमले को दोहराने की योजना बना रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआईएस के छह नेताओं के हस्ताक्षर वाले एक पत्र में समूह के "खलीफा" अबू बक्र अल-बगदादी को संबोधित किया गया है। दस्तावेजों के अनुसार विदेशों में आतंकी अभियानों की जिम्मेदराी अबु खबाब अल मुहाजिर को दी गई है।

ब्रिटेन के एक प्रसिद्ध समाचार पत्र ने कहा है कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट पूरे यूरोप में जानलेवा हमले करने की योजना बना रहा है। चार साल पहले फ्रांस की राजधानी पेरिस के एक कन्सर्ट हॉल में किया गया हमला भी इसी कड़ी में शामिल था, जिसमें 130 लोग मारे गए थे। '

द संडे टाइम्स' के अनुसार दस्तावेज़ों से पता चलता है आईएसआईएस सरगना यूरोप और मध्य पूर्व में आतंकवादी हमलों की योजना को वित्तपोषित और नियंत्रित कर रहे हैं। वह नवंबर 2015 के पेरिस जैसे हमले को दोहराने की योजना बना रहे हैं। दस्तावेजों में इस बात की जानकारी दी गई है कि सीरिया में अपनी तथाकथित खिलाफत खत्म होने के बावजूद आईएस अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क चलाने, बैंक डकैती, वाहनों पर हमले, हत्या और कंप्यूटर हैकिंग की योजना बना रहा है।

आईएस के छह नेताओं के हस्ताक्षर वाले एक पत्र में समूह के "खलीफा" अबू बक्र अल-बगदादी को संबोधित किया गया है। पत्र में कहा गया है कि आईएस ने विदेश में अपनी रणनीति को संचालन और सीमाओं के आधार पर दो भागों में बांट दिया है। दस्तावेजों के अनुसार विदेशों में आतंकी अभियानों की जिम्मेदराी अबु खबाब अल मुहाजिर को दी गई है। उसको रूस, जर्मनी और पूर्वोत्तर सीरिया में आंतकी अभियान चलाने की जिम्मेदारी दी गई है।

दस्तावेजों में 2015 के पेरिस नरसंहार और 2017 के "मैनहट्टन हमले" का जिक्र है। नवंबर 2015 में पेरिस और शहर के उत्तरी उपनगर सेंट-डेनिस में सिलसिलेवार तरीके से समन्वित आतंकी हमले किये गए थे। उन हमलों में एक फुटबॉल मैच के दौरान स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम के बाहर तीन आत्मघाती हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसके बाद गोलीबारी की कई घटनाएं हुईं और रेस्तरां में आत्मघाती बम विस्फोट किया गया। इस दौरान बाटाकलन कन्सर्ट हॉल में कुल 130 लोग मारे गए थे। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा