लाइव न्यूज़ :

लेबर पार्टी के ब्रिटिश मुस्लिम सदस्यों ने नई रिपोर्ट में इस्लामोफोबिया की आशंका जताई

By भाषा | Updated: November 15, 2020 20:19 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 15 नवम्बर लेबर पार्टी के एक तिहाई से अधिक ब्रिटिश मुस्लिम सदस्यों ने ब्रिटेन की विपक्षी पार्टी के पदाधिकारियों (रैंक) में ‘इस्लाम के प्रति डर और घृणा’ (इस्लामोफोबिया) होने का दावा किया है। रविवार को एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

‘आईटीवी न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार लेबर मुस्लिम नेटवर्क की जांच में पाया गया कि 44 प्रतिशत लोग यह नहीं मानते हैं कि पार्टी इस्लाम के प्रति भय और घृणा की भावना को गंभीरता से लेती है और 48 प्रतिशत ने पार्टी के शिकायत तंत्र में विश्वास खो दिया है। सर्वे में शामिल करीब 59 फीसदी मुसलमानों का कहना है कि वे पार्टी में उचित प्रतिनिधित्व महसूस नहीं करते।

‘द इंडिपेंडेंट’ समाचार पत्र ने आईटीवी की खबर के हवाले से बताया कि ईरानी मूल के लेबर पार्टी के सदस्य अली मिलानी ने दावा किया कि पार्टी के एक साथी सदस्य ने उनसे कहा कि ‘‘हिंसा की प्रवृत्ति’’ के कारण मुस्लिम सासंद नहीं हो सकते हैं और पूछा था कि क्या वह एक आतंकवादी हैं।

मिलानी 2019 के आम चुनाव में लंदन की उक्सब्रिज और दक्षिण रुस्लिप सीट पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के खिलाफ खड़े हुए थे।

लेबर मुस्लिम नेटवर्क की संसदीय समिति के पाकिस्तानी मूल के अध्यक्ष और मैनचेस्टर गोरटन के सांसद अफज़ल खान ने कहा कि पार्टी के भीतर इस्लाम के प्रति डर और घृणा की भावना पर ‘‘ध्यान नहीं दिया गया’’ और इस पर ‘‘तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।’’

बांग्लादेश मूल की लेबर पार्टी सांसद अप्सना बेगम ने कहा कि उन्होंने भी इसी तरह के मुद्दों का सामना किया है और दावा किया कि समस्या के बारे में पार्टी ने ध्यान नहीं दिया।

इस बीच मुस्लिम काउंसिल ऑफ ब्रिटेन (एमसीबी) ने कहा कि रिपोर्ट चौंकाने वाली है। उसने पार्टी से तुरंत कार्रवाई करने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?