लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के कारण मरने वाले भारतीय मूल के डॉक्टर को ब्रिटिश अस्पताल ने श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: November 13, 2020 20:47 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 13 नवंबर पूर्वी इंग्लैंड के एक अस्पताल ने कोविड-19 से मरने वाले भारतीय मूल के एक ‘‘समर्पित और प्रतिबद्ध’’ डॉक्टर को शुक्रवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ऑफ डर्बी एंड बर्टोन एनएचएस फाउंडेशन (यूएचडीबी) के रॉयल डर्बी अस्पताल में एनेस्थिशिया विभाग में कंसल्टेंट 46 वर्षीय डॉक्टर कृष्णन सुब्रमणियन की बृहस्पतिवार को लीसेस्टर के ग्लेनफील्ड अस्पताल में मौत हो गई।

ट्रस्ट ने कहा कि उनकी याद में सोमवार को सुबह 11 बजे (स्थानीय समय) रॉयल डर्बी अस्पताल के मुख्य द्वार पर एक मिनट का मौन रखा जाएगा।

ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी गाविन बोयले ने कहा, ‘‘यूएचडीबी परिवार के लिए दु:खद दिन है। कृष्णन इस परिवार के महत्वपूर्ण सदस्य थे और इस पूरे साल उन्होंने जरुरतमंदों की मदद के लिए अथक परिश्रम किया। ऐसे समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं और मैं यूएचडीबी की ओर से संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एनेस्थिशिया और ऑपरेशन थियेटर में काम करने वाली हमारी टीमों ने इस साल बहुत मेहनत से काम किया है। उनके लिए कृष्णन को इस तरह से खोना दिल टूटने जैसा है, और हम आने वाले दिनों, सप्ताहों में टीम का साथ देने की हर संभव कोशिश करेंगे। कृष्णन के जाने से बेशक हमारे कर्मचारियों पर बहुत असर होगा और हम उन्हें काउंसलिंग सहित अन्य मदद मुहैया कराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।’’

सुब्रमणियन 2014 की शुरुआत में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) से जुड़े थे। इससे पहले वह यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ऑफ लीसेस्टर एनएचएस ट्रस्ट के साथ काम कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!