लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश सरकार स्वास्थ्य मंत्री का वीडियो लीक होने के मामले की जांच करेगी

By भाषा | Updated: June 27, 2021 21:16 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 27 जून ब्रिटिश सरकार ने रविवार को कहा कि वह इस बात की जांच करेगी कि कैसे विभागीय कार्यालय से तस्वीर लीक हुई जिसकी वजह से स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा और साजिद जाविद के लिए रास्ता साफ हुआ।

स्वास्थ्य एवं सामाजिक देखभाल विभाग (डीएचएससी) देखेगा कि कैसे स्वास्थ्य मंत्री का वीडियो लीक हुआ जिसमें वह अपनी सहयोगी और विभाग में गैर कार्यकारी निदेशक पद पर कार्यरत गिना कोलाडैंगेलो का चुम्बन लेते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सार्वजनिक होने के बाद हैनकॉक और कोलाडैंगेलो को अपने-अपने पदों से इस्तीफा देना पड़ा है।

गौरतलब है कि हैनकॉक के कार्यालय में स्मोक अलार्म में कैमरे की मौजूदगी की वजह को लेकर लगातार जांच की मांग की जा रही है क्योंकि इन तस्वीरों के लीक होने से सुरक्षा चिंता पैदा हो गई है।

ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड मामलों के मंत्री ब्रैंडन लुईस ने बीबीसी से कहा, ‘‘ स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहा है ताकि पता लगा सके कि ऐसा कैसे हुआ। हम इस बात से चिंतित है कि कोई सरकारी इमारत के भीतर की घटनाओं को रिकॉर्डिंग कर सकता है...हमें यह समझना होगा कि यह कैसे हुआ है और इसका मुकाबला कैसे किया जाए।’’

‘द सन’ अखबार जिसने मई के शुरुआत में कोविड-19 लॉकडाउन के नियमों को तोड़कर किए गए चुबंन की तस्वीर प्रकाशित की थी ने कहा कि ये तस्वीर उसे ‘‘संबंधित व्हिसलब्लोअर’ से मिली थी।

गौरतलब है कि हैनकॉक ने परिवार के सदस्यों के अलावा अन्य व्यक्ति से सामाजिक दूरी के नियम को तोड़ने के लिए शुक्रवार को माफी मांगी थी और इस्तीफा दे दिया था जिसे प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने स्वीकार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल