लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के आयोग ने नस्लीय असमानता पर अपनी रिपोर्ट की 'गलत व्याख्या' को लेकर पलटवार किया

By भाषा | Updated: April 3, 2021 19:53 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, तीन अप्रैल ब्रिटेन सरकार द्वारा नस्लीय और जातीय असमानताओं पर नियुक्त स्वतंत्र आयोग ने देश में असमानता के कारणों को समझने और उसका पता लगाने को लेकर तैयार की गई अपनी रिपोर्ट के निष्कर्षों की 'जानबूझकर गलत व्याख्या' करने को लेकर पलटवार किया है।

आयोग ने शुक्रवार को जारी एक बयान में आलोचकों के उन आरोपों का जवाब दिया कि उसने ब्रिटेन में नस्लवाद या दासता के इतिहास को कम करके दिखाया है।

आयोग ने कहा कि उसकी समीक्षा में प्रस्तुत तथ्य और विश्लेषण ने आज के ब्रिटेन में नस्लवाद की प्रकृति और उसकी सीमा के बारे में कई दृढ़ विश्वासों को चुनौती दी है लेकिन कुछ मामलों में आयोग की रिपोर्ट को लेकर सामने आई मजबूत असहमति ने गलत बयानी में इजाफा किया है।

आयोग के बयान में कहा गया है, ‘‘यह गलत बयानी ब्रिटेन में असमानता के कारणों को समझने और उसका पता लगाने संबंधी रिपोर्ट के उद्देश्य और इसके परिणामस्वरूप होने वाले किसी भी सकारात्मक कार्य के प्रभाव को कम कर सकता है। इसलिए, बात को सीधे तरीके से रखना आवश्यक है।”

आयोग ने कहा, “हमने कभी नहीं कहा कि नस्लवाद समाज या संस्थानों में मौजूद नहीं है। हम इसके विपरीत कहते हैं: नस्लवाद वास्तविक है और हमें इससे निपटने के लिए और अधिक काम करना चाहिए। इसीलिए सरकार से हमारी पहली सिफारिश है कि नस्लवादी और भेदभावपूर्ण कृत्यों से निपटा जाए और जांच को आगे बढ़ाने के लिए समानता एवं मानवाधिकार आयोग (ईएचआरसी) की फंडिंग बढ़ाई जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'