लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने स्कूली बच्चों को कोविड का टीका लगाना शुरू किया

By भाषा | Updated: September 20, 2021 21:00 IST

Open in App

लंदन, 20 सितंबर ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग ने स्कूली बच्चों को कोविड का टीका लगाने की मंजूरी दे दी है और देश के टीकाकरण अभियान के हालिया विस्तार में 12 से 15 साल के बच्चों को शामिल किया गया है।

सरकार द्वारा ब्रिटेन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की सिफारिश पिछले सप्ताह स्वीकार किए जाने के बाद इस आयुवर्ग (12 से 15 साल) के करीब 30 लाख बच्चे फाइजर/बायोएनटेक के टीके की एक खुराक लेने के पात्र हो गए हैं।

इंग्लैंड और स्कॉटलैंड ने इस सप्ताह अपने स्कूलों में टीकाकरण शुरू कर दिया है जबकि वेल्स और उत्तरी आयरलैंड में अगले सप्ताह से टीकाकरण शुरू होगा।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने बताया, ‘‘12 से 15 साल के बच्चों को आज से टीका लगवाते हुए देखना बहुत सुखद है... बच्चों को कोविड से बचाने और उनकी शिक्षा के रास्ते में आ रही बाधा को न्यूनतम करने के अपने वादे को सरकार पूरा कर रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘टीके ने लोगों की जीवन रक्षा और संक्रमण की दर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और वह 12 साल और उससे ज्यादा उम्र के बच्चों/वयस्कों के लिए हमारे प्रतिष्ठित मेडिकल नियामक के सुरक्षा और प्रभाव के कड़े मानदंडों पर खरा उतरा है।’’

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने कहा कि इस सप्ताह से सैकड़ों स्कूलों में टीकाकरण शुरू हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

ज़रा हटकेबोरे में चावल के साथ कचरा भी निकला, एफडीओ का फोन बंद, गोदाम से चलने वाली गाड़ियों की मनमानी

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी