लाइव न्यूज़ :

कोरोना नियमों में ढील, ब्रिटेन ने भारत को लाल सूची से हटाया, अब घर पर क्वारंटीन हो सकेंगे भारतीय

By योगेश सोमकुंवर | Updated: August 5, 2021 10:21 IST

ब्रिटेन ने यूएई, कतर और बहरीन को भी लाल सूची से हटाकर अम्बर लिस्ट में जगह दी है. इस मामले में ब्रिटेन के परिवहन मंत्री ग्रांट शैप्स ने ट्वीट कर कहा कि दुनिया भर में परिवारों, दोस्तों और व्यवसायों से जुड़ने के इच्छुक लोगों के लिए यह बहुत अच्छी खबर है

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन ने कोरोना नियमों में भारतीय नागरिकों को दी छूटअब घर पर 10 दिन क्वारंटाइन रह सकेंगे भारतीय यात्रीभारत के साथ यूएई, कतर और बहरीन भी ब्रिटेन की लाल सूची से बाहर

ब्रिटेन ने कोरोना नियमों में छूट देते हुए भारत को लाल सूची से हटा दिया है. यह ब्रिटेन की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए राहत की खबर है. ब्रिटेन यह नियम आठ अगस्त से लागू करेगा. लाल सूची में शामिल होने के बाद से भारतीय यात्रियों को होटल में 10 दिनों तक क्वारंटीन रहना पड़ता था लेकिन अब 'एम्बर' सूची में शामिल होने पर घर पर ही 10 दिनों के लिए क्वारंटीन रह सकते हैं.

ब्रिटेन ने यूएई, कतर और बहरीन को भी लाल सूची से हटाकर एम्बर लिस्ट में जगह दी है. इस मामले में ब्रिटेन के परिवहन मंत्री ग्रांट शैप्स ने ट्वीट कर कहा कि दुनिया भर में परिवारों, दोस्तों और व्यवसायों से जुड़ने के इच्छुक लोगों के लिए यह बहुत अच्छी खबर है, उन्होंने ब्रिटेन के घरेलू टीकाकरण कार्यक्रम के लिए स्वास्थकर्मियों को धन्यवाद भी दिया.

यह फैसला ब्रिटेन में रहने वाले भारतीयों काफी लंबे समय से यात्रा प्रतिबंधों में ढील देने की मांग कर रहे थे, उनके लिएये फैसला राहत के तौर पर आया है. 

नए नियम के तहत ये शर्ते रहेंगी अभी लागू

अब नए नियमों के अनुसार भारतीय यात्रियों को हालांकि रवानगी से तीन दिन पहले कोविड टेस्ट कराना जरूरी होगा. साथ ही उन्हें दो कोविड टेस्ट के लिए पहले से बुकिंग भी करनी होगी जो उनके इंग्लैंड पहुंचने पर किया जाएगा. इसके अलावा उन्हें ये भी जानकारी एक फॉर्म भरकर देनी होगी कि वे इंग्लैंड में कहां जाएंगे.

कोरोना का एक टेस्ट उन्हें ब्रिटेन पहुंचने के दिन या उसके दो दिन के अंदर कराना होगा. वहीं दूसरा टेस्ट उन्हें आठवें दिन या उसके बाद कराना होगा. इसके अलावा जिन्होंने यूनाइटेड किंगडम में वैक्सीन की पूरी डोज ली है उन्हें होम क्वारंटीन में रहने की जरूरत नहीं होगी. यूरोपियन यूनियन के देशों और अमेरिका में कोविड वैक्सीन के डोज ले चुके लोगों को भी छूट मिलेगी.

ब्रिटेन की ओर से मंजूर वैक्सीन प्रोग्राम या फिर यूके की ओर से मंजूर वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके लोगों को भी क्वारंटीन से छूट मिलेगी. भारत से इसके तहत कोविशील्ड की डोज ले चुके लोगों को छूट मिल सकती है. हालांकि इसे लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है.

टॅग्स :ब्रिटेनभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा