लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन चार साल में तीसरे चुनाव की ओर, 12 दिसंबर को हो सकता है मध्यावधि चुनाव

By भाषा | Updated: October 30, 2019 20:31 IST

बोरिस जॉनसन लगभग दो महीने से चुनाव कराने के प्रयास कर रहे थे, लेकिन ब्रिटेन के सांसद उनके प्रयासों में बाधा डालते आ रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन में 12 दिसंबर को हो सकता है मध्यावदि चुनाव, ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ ने दिया समर्थन‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ में अब होगी वोटिंग, विधेयक पारित हुआ तो ब्रिटेन में 4 साल में होगा तीसरा चुनाव

ब्रेक्जिट गतिरोध खत्म करने के लिए चुनाव कराने के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के आह्वान का ब्रिटेन के सांसदों ने समर्थन किया है जिसके बाद अब देश में 12 दिसंबर को मध्यावधि चुनाव होगा। ब्रेक्जिट गतिरोध का नतीजा देश के लिए दशकों के सबसे बड़े राजनीतिक संकट के रूप में निकला है।

जॉनसन लगभग दो महीने से चुनाव कराने के प्रयास कर रहे थे, लेकिन ब्रिटेन के सांसद उनके प्रयासों में बाधा डालते आ रहे थे। चुनाव कराने को सांसदों का समर्थन ऐसे समय मिला जब कुछ ही घंटे पहले यूरोपीय संघ (ईयू) ने ब्रिटेन के अलग होने को अगले साल 31 जनवरी तक टालने पर औपचारिक रूप से सहमति दे दी। मंगलवार रात ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ ने 20 के मुकाबले 438 मतों से चुनाव की तारीख के पक्ष में मतदान किया।

‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ भी इस विधेयक को पारित कर देता है तो ब्रिटेन में यह चार साल के भीतर तीसरा तथा 1923 के बाद दिसंबर में होने वाला पहला चुनाव होगा। वर्तमान संसद का पांच साल का कार्यकाल मई 2022 में समाप्त होना है। ब्रिटिश संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ कामंस’ से पारित हुआ यह विधेयक अब उच्च सदन ‘हाउस ऑफ लार्ड्स’ में जाएगा जहां इसका विरोध होने की उम्मीद नहीं है तथा संसद अगले सप्ताह भंग हो सकती है।

यह सब होने के बाद मतदान की तारीख तक पांच हफ्ते तक चुनाव प्रचार होगा। इसे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन के क्रिसमस से पहले चुनाव कराने और ब्रेक्जिट की योजना के पक्ष में जन समर्थन हासिल करने के प्रयासों के सफल होने के तौर पर देखा जा रहा है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री मध्यावधि चुनाव सांसदों के समर्थन से ही करा सकते हैं। इससे पहले सांसद तीन बार जॉनसन की कोशिश को बाधित कर चुके हैं। चूंकि अब ब्रिटेन के सांसद जॉनसन के आह्वान को समर्थन दे चुके हैं, इसलिए अब चुनाव होना निश्चित नजर आ रहा है।

टॅग्स :इंग्लैंडब्रिटेनब्रेक्जिट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा