लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन: सियासी हलचल के बीच बोरिस जॉनसन पहुंचे लंदन, शामिल हो सकते हैं पीएम पद की रेस में

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 22, 2022 20:57 IST

ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन डोमिनिकन गणराज्य से वापस लंदन आ गये हैं। जॉनसन वहां छुट्टियां मनाने के लिए गये हुए थे लेकिन सत्ता में मची उथल-पुथल को देखते हुए उन्हें लंदन वापसी के लिए मजबूर होना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व पीएम बोरिस जॉनसन डोमिनिकन गणराज्य से छुट्टियां को रद्द करके लंदन पहुंच गये हैंलिज़ ट्रस द्वारा पीएम पद से इस्तीफे देने के बाद मची हलचल के कारण जॉनसन ने लंदन वापसी की हैबोरिस जॉनसन एक बार फिर पीएम रेस में शामिल होकर ऋषि सुनक को चुनौती दे सकते हैं

लंदन: मौजूदा प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस के द्वारा इस्तीफे की घोषणा के बाद पैदा हुए राजनैतिक हालात में सत्ता के समीकरण को एक बार साधने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन शनिवार को ब्रिटेन वापस पहुंच गये हैं। खबरों के मुताबिक बोरिस जॉनसन डोमिनिकन गणराज्य में छुट्टियां मनाने के लिए गये हुए थे लेकिन ब्रिटेन की सत्ता में मची उथल-पुथल को देखते हुए उन्हें लंदन वापसी पर मजबूर होना पड़ा है।

जॉनसन के लंदन वापसी के साथ ब्रिटेन के राजनैतिक गलियारों में इस बात की अटकलें तेज हो गई हैं कि वो एक बार फिर से सत्ता पर काबिज होने के लिए व्यापक तैयारी कर रहे हैं। बीते जुलाई में राजनीतिक और व्यक्तिगत घोटालों के आरोपों की वजह से सत्ता गंवाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के सहयोगियों का कहना है कि वह प्रधानमंत्री ट्रस की रिक्त हुई जगह की भरपाई के लिए एक बार फिर से तैयार हैं।

हालांकि इन अटकलों के बीत 58 साल के बोरिस जॉनसन ने प्रधानमंत्री पद के लिए अभी तक अपनी दावेदारी के बारे में कोई स्पष्ट बात नहीं कही है। माना जा रहा है कि वो सारी राजनैतिक संभावनाओं को समझने के बाद ही कोई कदम उठाने के बारे में अपनी रणनीति का खुलासा करेंगे।

पीएम रेस में जॉनसन को आगे बढ़ने के लिए संसद में कम से कम 100 आवश्यक कंजर्वेटिव सदस्यों के वोट हासिल करने की जानकारी सामने आ रही है। यदि वह पीएम रेस में उतरते हैं तो उन्हें अपने ही पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक के साथ कड़ा सियासी संघर्ष करना पड़ेगा। ऋषि सुनक पहले ही संसद में 100 वोट की सीमा को पार कर चुके हैं। हालांकि, सुनक ने इसकी अभी तक घोषणा नहीं की है।

वहीं जॉनसन और सुनक के अलावा एक अन्य कैबिनेट सदस्य पेनी मोर्डंट ने शुक्रवार को औपचारिक तौर से पीएम पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर दी। ऐसा करने वाली मोर्डंट पहली कंजर्वेटिव सांसद बनी हैं। जॉनसन द्वारा जुलाई में पीएम पद छोड़ने के बाद मॉर्डंट भी कंजर्वेटिव पार्टी की ओर से पीएम पद की रेस में थी लेकिन आखिरी समय में वो उम्मीदवारी की अंतिम जगह बनाने में चूक गई थीं।

माजूदा समय में ब्रिटेन की संसद में कुल 357 कंजर्वेटिव सदस्य हैं। जिसका सीधा मतलब है कि पीएम पद के लिए केवल तीन उम्मीदवार ही 100 वोटों की आवश्यक शर्त को पूरा कर पाएंगे। चूंकि ऋषि सुनक इस रेस में सुरक्षित हैं, इसलिए असली पेंच बोरिस जॉनसन और पेनी मोर्डंट के बीच ही फंसने के आसार हैं। यदि तीनों उम्मीदवार जरूरी योग्यता प्राप्त कर लेते हैं, तो सबसे कम मत वाले उम्मीदवार को रेस से बाहर होने होगा।

टॅग्स :बोरिस जॉनसनRishi Sunakलिज ट्रसब्रिटेनBritain
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!