लाइव न्यूज़ :

बाइडन के दोनों पालतू कुत्ते व्हाइट हाउस पहुंचे

By भाषा | Updated: January 26, 2021 11:16 IST

Open in App

वाशिंगटन, 26 जनवरी (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के दोनों पालतू कुत्ते ‘चैम्प’ और ‘मेजर’ भी व्हाइट हाउस पहुंच गए हैं।

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के बाद पहली बार पालतू कुत्ते कार्यकारी भवन में रहेंगे। ये दोनों कुत्ते जर्मन शेफर्ड नस्ल के हैं।

‘मेजर’ राष्ट्रपति चुनाव से पहले उस समय चर्चा में आ गया था, जब बाइडन डेलावेयर (विलमिंगटन) स्थित अपने घर में उसके साथ खेलते हुए घायल हो गए थे। मेजर को बाइडन ने 2018 में ‘डेलावेयर ह्यूमन एसोसिएशन’ से गोद लिया था।

वहीं ‘चैम्प’ बाइडन के उप राष्ट्रपति बनने के बाद 2008 से ही परिवार का हिस्सा हैं।

बाइडन के 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद, रविवार को उनके ये पालतू कुत्ते भी व्हाइट हाउस पहुंच गए।

अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन की प्रवक्ता मिशल लारोसा ने कहा, ‘‘ परिवार कुत्तों को डेलावेयर से यहां लाने से पहले खुद के रहने की व्यवस्था करना चाहता था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ चैप्म को अपना नया बिस्तर रास आ रहा है जबकि मेजर ‘साउथ लॉन’ में खुशी से दौड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील