मैक्सिको के सीमावर्ती इलाके में छह लोगों के शव मिले

By भाषा | Updated: March 4, 2021 12:09 IST2021-03-04T12:09:01+5:302021-03-04T12:09:01+5:30

Bodies of six people found in the border area of Mexico | मैक्सिको के सीमावर्ती इलाके में छह लोगों के शव मिले

मैक्सिको के सीमावर्ती इलाके में छह लोगों के शव मिले

सिउदाद विक्टोरिया (मैक्सिको), चार मार्च (एपी) अमेरिका के टेक्सास में मैकएलेन की सीमा से लगते मैक्सिको के शहर रेनोसा के पास कुख्यात मादक पदार्थ गिरोह की जैकेट पहने छह लोग मृत पाये गये। उत्तरी मैक्सिको सीमावर्ती राज्य टामुआलिपास में अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बातया कि मारे गये छह लोगों के सिर में गोली लगी थी और उन्होंने सेना जैसी जैकेट पहन रखी थी जिस पर ‘सीडीजी’ लिखा था जो कुख्यात मादक पदार्थ गिरोह ‘कार्तेल देल गोल्फो’ द्वारा प्रयोग किया जाता है।

ये शव रेनोसा के बाहरी इलाके में एक खेत में मिले। यह क्षेत्र रियो ग्रेनेड के निकट है। हालांकि शवों के पास कोई हथियार या पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है।

इस आपराधिक समूह का क्षेत्र पर लंबे समय तक प्रभुत्व रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bodies of six people found in the border area of Mexico

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे