युगांडा और कांगो के बीच नौका डूबी, 30 से अधिक की मौत

By भाषा | Updated: December 24, 2020 19:38 IST2020-12-24T19:38:27+5:302020-12-24T19:38:27+5:30

Boats submerge between Uganda and Congo, more than 30 killed | युगांडा और कांगो के बीच नौका डूबी, 30 से अधिक की मौत

युगांडा और कांगो के बीच नौका डूबी, 30 से अधिक की मौत

किशांसा (कांगो), 24 दिसंबर (एपी) कांगो से युगांडा लौट रही नौका के अलबर्ट झील में डूब जाने से 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। नागरिक समाज समूह ने यह जानकारी दी है।

पूर्वी कांगो के इतुरी प्रांत के वांगोगो चीफडम के अध्यक्ष विटल अदुबंगा ने बताया कि अधिकतर पीड़ित कोरोना वायरस की वजह से लगी पाबंदियों से बचने के लिए गैर कानूनी तरीके से कांगो लौटने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कोविड-19 की वजह से आधिकारिक रूप से दोनों देशों के बीच आवाजाही पर रोक है।

उन्होंने बताया कि नौका कोलोकोटो कस्बे के पास डूबी।

अदुबंगा ने बताया, ‘‘ तेज हवाओं की वजह से यह हादसा हुआ। हमे अबतक 33 लोगों की मौत और सात लोगों के बचने की शुरुआती जानकारी मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Boats submerge between Uganda and Congo, more than 30 killed

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे