लाइव न्यूज़ :

ब्लिंकन और पाकिस्तान के विदेश मंत्री की मुलाकात, अफगानिस्तान पर की चर्चा

By भाषा | Updated: September 24, 2021 10:16 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 24 सितंबर अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र से इतर पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान में आगे की कार्रवाई पर चर्चा की और दोनों देशों के इस मुद्दे पर एक साथ काम करने के महत्व पर जोर दिया।

ब्लिंकन ने बृहस्पतिवार को न्यूयॉर्क में कुरैशी से मुलाकात के दौरान कहा कि उनका बहुत अधिक ध्यान अफगानिस्तान, दोनों देशों के मिलकर काम करने और अफगानिस्तान में आगे की राह पर बढ़ने पर केन्द्रित है।

ब्लिंकन ने अफगानिस्तान छोड़ने की इच्छा रखने वाले अमेरिकी नागरिकों और अन्य के प्रस्थान में मदद देने के लिए पाकिस्तान द्वारा किए गए काम की सराहना की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस के अनुसार, दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान के संबंध में आगे की कार्रवाई को लेकर चर्चा की।

प्राइस ने कहा, ‘‘ ब्लिंकन ने हमारे राजनयिक संबंधों के समन्वय के महत्व को दोहराया और अफगानिस्तान छोड़ने के इच्छुक लोगों के प्रस्थान को सुविधाजनक बनाने का जिक्र भी किया। मंत्री ने कहा कि अमेरिका इन दोनों प्रयासों में पाकिस्तान के समर्थन और सहायता की सराहना करता है।’’

कुरैशी ने कहा, ‘‘ मैंने सोचा था कि एक समय आएगा जब हम अफगानिस्तान के अलावा भी कोई बात करेंगे, लेकिन अफगानिस्तान अब भी चर्चा में है...हमें अपने साझा उद्देश्य-शांति और स्थिरता को प्राप्त करने के लिए सामूहिक रूप से काम करने का तरीका खोजना होगा।’’

अमेरिका द्वारा एक मई को अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को वापस बुलाना शुरू करने के बाद तालिबान ने देश के कई हिस्सों पर कब्जा करना शुरू कर दिया था और 15 अगस्त को उसने काबुल को भी अपने नियंत्रण में ले लिया था। तालिबान ने छह सितंबर को पंजशीर पर नियंत्रण करने के बाद अफगानिस्तान में विपक्षी बलों पर अपनी जीत की घोषणा कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील