लाइव न्यूज़ :

उत्तर सीरिया के सीमावर्ती शहर में बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत, 19 लोग हुए घायल

By भाषा | Updated: July 26, 2020 17:25 IST

उत्तर सीरिया के सीमावर्ती शहर में रविवार को एक बाजार में बम विस्फोट से 8 लोगों की मौत हो गई, इससे पहले पिछले हफ्ते अजाज क्षेत्र में एक कार बम हमले में पांच लोगों की मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर सीरिया के सीमावर्ती शहर में बम विस्फोट से आठ लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए।तुर्की की सीमा से लगते रास अल-आयन शहर में विस्फोट से बाजार की दुकानें तहस-नहस हो गईं और सामान यहां वहां बिखर गया।

बेरूत। उत्तर सीरिया के सीमावर्ती शहर में रविवार को एक बाजार में बम विस्फोट से आठ लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। इस शहर पर तुर्की समर्थित विपक्षी लड़ाकों का कब्जा है। सरकारी समाचार समिति ने यह जानकारी दी। तुर्की की सीमा से लगते रास अल-आयन शहर में विस्फोट से बाजार की दुकानें तहस-नहस हो गईं और सामान यहां वहां बिखर गया।

समाचार समिति सना ने अपनी खबर में कहा कि कार बम के फटने से धमाका हुआ वहीं ब्रिटेन की सीरियन ऑब्जर्वेट्री फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि विस्फोटक लदी मोटरसाइकल में विस्फोट किया गया। ऑब्जर्वेट्री ने कहा कि घायलों में से कुछ की हालत गंभीर हैं और मरने वालों में एक बच्चा और एक महिला शामिल है। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने विस्फोट के लिए कुर्द लड़ाकों को जिम्मेदार ठहराया है।

पिछले हफ्ते अजाज क्षेत्र में कार बम हमले में हुई थी 5 की मौत

उत्तर पश्चिमी सीरिया के अजाज क्षेत्र में एक कार बम हमले में पांच लोगों की मौत हो गई थी और 85 अन्य घायल हो गए थे। तुर्की के अनादोलु एजेंसी ने बताया था कि यह घटना तुर्की के दक्षिणी प्रांत किलिस से सीमा पार सिस्को गांव में हुई थी।

तुर्की द्वारा समर्थित विद्रोहियों के नियंत्रण में है अजाज

2016 में सीरिया में अंकारा की पहली घुसपैठ के बाद से अजाज तुर्की द्वारा समर्थित विद्रोहियों के नियंत्रण में है। यह एक ऑपरेशन था, जिसका उद्देश्य इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों और सीरिया की सीमा से सीरियाई कुर्द वाईपीजी मिलिशिया को निकालना था। अंकारा अमेरिका समर्थित वाईपीजी को आतंकवादी संगठन मानता है। ऑपरेशन 2017 में समाप्त हो गया था।

टॅग्स :सीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्वSyria: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 8 लोगों की मौत; 18 घायल

विश्वअमेरिकी सेना ने सीरिया में किए हवाई हमले, ISIS के दर्जनों ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वसीरिया में ISIS ने की 2 अमेरिकी सैनिकों की हत्या, ट्रंप ने बदला लेने की खाई कसम

विश्वVIDEO: दक्षिणी सीरिया के स्वीडा अस्पताल में सैन्य वर्दीधारी द्वारा चिकित्साकर्मी को मारी गई गोली, खौफनाक वीडियो सामने आया

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा