लाइव न्यूज़ :

बाइडेन ने नेतन्याहू से कहा, "न्यायिक सुधार छोड़ दें", नेतन्याहू का दो टूक जवाब, "विदेशी दबाव में नहीं बदलेंगे फैसले, संप्रभु राष्ट्र है इजराइल"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 29, 2023 13:05 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से अपील की है कि वो जो न्यायिक सुधार का प्रस्ताव ला रहे हैं और जिसका इजराइली जनता द्वारा विरोध किया जा रहा है, उसे वो रद्द कर दें। जिसके जवाब में नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल विदेशी दबाव में कोई फैसला नहीं लेगा।

Open in App
ठळक मुद्देनेतन्याहू सरकार द्वारा लायी जा रही न्यायिक नीतियों का अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किया विरोधअमेरिका ने नेतन्याहू सरकार को जन भावनाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को ध्यान में रखने की सलाह दीइजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजारइल संप्रभु राष्ट्र है और अपने फैसले खुद लेगा

वाशिंगटन:अमेरिका ने इजराइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार द्वारा लायी जा रही न्यायिक नीतियों में सुधार के खिलाफ सड़कों पर हो रहे जन विरोध और प्रदर्शन को देखते हुए सरकार से संयम बरतने और लोकतांत्रिक भावनाओं के अनुरूप काम करने की सलाह दी है। जिसके जवाब में नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति को दो-टूक कह दिया कि इजराइल संप्रभु राष्ट्र है और देशहित में अपने फैसले लेना जानता है।

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से अपील की है कि वो जो न्यायिक सुधार का प्रस्ताव ला रहे हैं और जिसका इजराइली जनता द्वारा विरोध किया जा रहा है। उसे वो रद्द कर दें।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू से कहा कि उनके द्वारा लाये जा रहे कानूनी सुधार से अगर देश की जनता इत्तेफाक नहीं रखती है और उसका विरोध कर रही है तो वह स्वस्थ्य लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करते हुए उन न्यायिक प्रस्तावों को छोड़ दें।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का यह बयान इस अर्थ में महत्वपूर्ण है कि नेतन्याहू की जिस नीतियों को लेकर इजरायल में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, उसके बारे में प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दो टूक कहा था कि वो विदेशी दबाव में अपने फैसले को नहीं बदलेंगे।

इससे पूर्व सोमवार को जब बड़ी संख्या में इजराइली नागरिक, सेना के अधिकारी और खुद नेतन्याहू सरकार के कुछ मत्रियों द्वारा उनकी न्यायिक नीतियों का विरोध किया गया तो सरकार ने न्यायिक सुधार प्रस्तावों को रोक दिया था। जिसके बाद व्हाइट हाउस की ओर से इजराइल की स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नेतन्याहू को सलाह दी गई कि वो इस मुद्दे पर समझौता कर लें औऱ जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करें।

लेकिन मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिकी विचार को साफ करते हुए नेतन्याहू सरकार द्वारा लाये जा रहे न्यायिक प्रस्ताव पर स्पष्ट कहा, "मुझे उम्मीद है कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू न्यायिक प्रस्ताव से पीछे हट जाएंगे।"

राष्ट्रपति बाइडेन की इस टिप्पणी के फौरन बाद बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रतिक्रिया देते हुए एक बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा, "इज़राइल एक संप्रभु देश है, जो अपने लोगों की इच्छा से अपने निर्णय लेता है और विदेशी दबाव से पूरी तरह से मुक्त है।"

इसके साथ ही नेतन्याहू ने कहा, "मैं राष्ट्रपति बिडेन को 40 से अधिक वर्षों से जानता हूं और मैं इजरायल के प्रति उनकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं। इजरायल-अमेरिका गठबंधन अटूट है, जो हमारे बीच कभी-कभार होने वाली असहमति को हमेशा दूर करता है।"

टॅग्स :जो बाइडनबेंजामिन नेतन्याहूअमेरिकाइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट