लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में मारे गए अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे बाइडन

By भाषा | Updated: August 29, 2021 18:41 IST

Open in App

वाशिंगटन, 29 अगस्त (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन काबुल हवाई अड्डे के पास आत्मघाती हमले में मारे गए 13 अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि देने एवं शोक व्यक्त करने के लिए रविवार को डेलवेयर स्थित डोवर एयरफोर्स बेस जा रहे हैं। हमले में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के पार्थिव शरीर अफगानिस्तान से अमेरिका लाये जा रहे हैं। बाइडन विदेश में युद्ध में मारे गए सैनिकों के पार्थिव शरीर को प्राप्त करने के लिए एक सैन्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।हमले में मारे गए सैनिकों की आयु 20 से 31 वर्ष के बीच थी और वे कैलिफोर्निया और मैसाचुसेट्स एवं अन्य प्रांतों के रहने वाले थे। मारे गए अमेरिकी सैनिकों में व्योमिंग निवासी 20 वर्षीय एक मरीन शामिल है जिसकी पत्नी करीब तीन सप्ताह में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। साथ ही इसमें 22 वर्षीय एक नेवी कॉर्प्समैन भी शामिल है जिसने अपनी मां के साथ अपनी अंतिम बातचीत में उसे आश्वासन दिया था कि वह सुरक्षित रहेगा।मारे गए अमेरिकी सैनिकों में पांच की आयु केवल 20 वर्ष थी।बाइडन ने शनिवार को एक बयान में कहा था, ‘‘जिन 13 सैनिकों को हमने खोया, वे ऐसे नायक थे जिन्होंने हमारे सर्वोच्च अमेरिकी आदर्शों के लिए और दूसरों की जान बचाते हुए अपना बलिदान दिया। उनकी बहादुरी और निस्वार्थता ने अब तक 1,17,000 से अधिक लोग सुरक्षित हुए हैं।’’मारे गए अमेरिकी सैनिकों के परिजन भी ऐसे मौके पर आमतौर पर डोवर में उपस्थित रहते हैं। राष्ट्रपति के रूप में बाइडन पहली बार ऐसे किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत18 फरवरी से विशाखापट्टनम में जुटेंगी 60 देशों की नौसेनाएं?, IFR में दिखेगा 'मेक इन इंडिया' और स्वदेशी आईएनएस 'विक्रांत' का दम

विश्वपूर्व राष्ट्रपति बाइडन सहित अमेरिकी नेताओं को पीएम मोदी ने उपहार में क्या-क्या दी?, विदेश मंत्रालय ने सूची जारी की, देखिए 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक की पूरी सूची

भारतINS Mahe: भारतीय नौसेना की ताकत डबल, नया युद्धपोत INS माहे पनडुब्बी शामिल

विश्व2024 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप से हार, खबर सुनकर पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा, ‘हे भगवान, अब हमारे देश का क्या होगा?’

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल