लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने 15 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए,ट्रंप की अहम नीतियों को पलटा

By भाषा | Updated: January 21, 2021 12:47 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 21 जनवरी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पदभार संभालते ही 15 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए ,जिनमें से कुछ पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अहम विदेश नीतियों और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित कुछ फैसलों को पलटने वाले हैं।

इन कार्यकारी आदेशों में पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते में पुन: शामिल होने, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से अमेरिका को अलग होने से रोकने, मुस्लिम देशों से लोगों की यात्रा पर प्रतिबंध को हटाने और मैक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण को तत्काल रोकना आदि शामिल हैं।

बाइडन ने बुधवार को कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर के बाद व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में संवाददाताओं से कहा,‘‘ मैं आज के कार्यकारी कदमों से गौरवान्वित हूं, और मैंने अमेरिका की जनता से जो वादा किया किया था, उन्हें मैं पूरा करने जा रहा हूं, अभी लंबी यात्रा करनी है। ये बस कार्यकारी आदेश हैं। वे जरूरी हैं, लेकिन जो हम करने वाले हैं उनके लिए हमें विधेयकों की जरूरत पड़ेगी। ’’

राष्ट्रपति ने कहा कि आने वाले दिनों में वह और कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करने वाले हैं।

बाइडन का पहला कार्यकारी आदेश 100 दिन मास्क लगाने वाला था, जिसमें देश की जनता से 100दिन तक मास्क लगाने की अपील की गई है।

व्हाउट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने बुधवार को अपनी पहली प्रेस वार्ता में कहा कि बाइडन ने 15 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं।

उन्होंने कहा कि बाइडन ने पेरिस जलवायु समझौते में अमेरिका को पुन: शामिल कराया है और इस प्रकार से वह एक महत्वाकांक्षी समझौते के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के वैश्विक नेतृत्व में अमेरिका को वापस लाए हैं।

साकी ने कहा कि,‘‘ उन्होंने नस्लवादी समानता को बढ़ावा देने और संघीय कार्यक्रमों तथा संस्थानों में प्रणालीगत नस्लवाद को जड़ से समाप्त करने के सरकारी प्रयास शुरू किए हैं। उन्होंने अटॉर्नी जनरल से परामर्श के बाद आंतरिक सुरक्षा मंत्री को निर्देश दिया है कि वह डीएसीए (डेफर्ड एक्शन फॉर चाइल्डहुड अराइवल्स) को बचाने के लिए सभी उचित कार्रवाई करें। यह उन लोगों को निर्वासन से अस्थाई राहत प्रदान करता है जो तब यहां आए थे जब वे बच्चे थे।’’

प्रेस सचिव ने कहा कि राष्ट्रपति ने मुस्लिम देशों से आने वाले लोगों पर लगे प्रतिबंधों को भी समाप्त कर दिया है साथ ही अमेरिका और मैक्सिको की सीमा पर बनने वाली दीवार पर भी रोक लगा दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्व अधिक खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल