लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने एशियाई लोगों के खिलाफ हिंसा से निपटने के लिए अतिरिक्त कदमों की घोषणा की

By भाषा | Updated: March 31, 2021 09:19 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 31 मार्च अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एशियाई अमेरिकियों के खिलाफ हिंसा तथा विदेशियों से नफरत की भावना से निपटने के लिए अतिरिक्त कदमों की घोषणा की है।

मंगलवार को हुई इन घोषणाओं में एशियाई अमेरिकी और प्रशांत द्वीपसमूह निवासियों (एएपीआई) पर व्हाइट हाउस की पहल को फिर से शुरू और मजबूत करना शामिल है। इस पहल का मकसद एशियाई लोगों के खिलाफ भेदभाव और हिंसा से निपटना है।

बाइडन ने ट्वीट किया, ‘‘हम एशियाई अमेरिकियों के खिलाफ हिंसा बढ़ने के बीच चुप नहीं बैठ सकते इसलिए आज मैं एशियाई विरोधी अपराधों से निपटने के लिए न्याय विभाग में एक पहल शुरू करने समेत अतिरिक्त कदम उठा रहा हूं। ये हमले गलत हैं, अमेरिका की भावना के विरुद्ध हैं तथा इन्हें रोकना होगा।’’

बाइडन ने कहा कि एशियाई लोगों के खिलाफ हिंसा और विदेशियों से घृणा की भावना गलत है तथा इसे रोकना होगा। साथ ही उन्होंने एशियाई अमेरिकियों के खिलाफ नफरत की भावना को खत्म करने के लिए कोविड-19 निष्पक्षता कार्य बल समिति गठित करने की भी घोषणा की।

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने ट्वीट किया, ‘‘हममें से किसी एक को भी नुकसान पहुंचाना हम सभी को नुकसान पहुंचाना है।’’

हैरिस ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति और मैं चुप नहीं बैठेंगे और इसलिए हमारा प्रशासन एशियाई अमेरिकी समुदाय के खिलाफ बढ़ती हिंसा से निपटने के लिए कदम उठा रहा है जिसमें एशियाई लोगों के खिलाफ हिंसा से निपटने की एक पहल शामिल है।’’

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने पत्रकारों से कहा कि आगामी हफ्तों में प्रशासन एएपीआई नेताओं से मुलाकात करेगा और इस पर उनके विचार सुनेगा कि कैसे वह समुदाय में रचनात्मक भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने बताया कि बाइडन एएपीआई समुदाय के एक उच्च स्तरीय एशियाई अमेरिकी सदस्य को व्हाइट हाउस में किसी पद के लिए नामित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब