लाइव न्यूज़ :

बाइडन प्रशासन ने शरणार्थियों को रोकने के लिए टेक्सास पर किया मुकदमा

By भाषा | Updated: August 1, 2021 09:51 IST

Open in App

अल पासो (अमेरिका), एक अगस्त (एपी) अमेरिका में जो बाइडन प्रशासन ने टेक्सास पर राज्य के सैनिकों को शरणार्थियों को ले जा रहे वाहनों को इस आधार पर रोकने की अनुमति देने के लिए मुकदमा दायर किया है कि उनसे कोरोना वायरस संक्रमण फैल सकता है।

न्याय विभाग ने गवर्नर ग्रेग एबॉट के बुधवार को जारी उस आदेश पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है जिससे टेक्सास के जन सुरक्षा विभाग को किसी भी वाहन को इस संदेह पर रोकने की अनुमति दी गयी कि उसमें शरणार्थियों को ले जाया जा रहा है। इसके बाद सैनिक वाहनों को उनके मूल स्थान पर भेज सकते हैं या उन्हें जब्त कर सकते है।

अल पासो की संघीय अदालत में शुक्रवार को दायर मुकदमे में दलील दी गयी कि राज्य आव्रजन कानूनों को लागू करने की संघीय सरकार की जिम्मेदारी में दखल दे रहा है।

एबॉट ने शुक्रवार को अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड को पत्र लिखकर दलील दी कि संघीय सरकार टेक्सास के निवासियों की रक्षा करने के उनके कर्तव्य में हस्तक्षेप कर रही है। इस मुकदमे से सीमा पर गवर्नर के आदेश से बाइडन प्रशासन और एबॉट के बीच तनाव बढ़ गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील