लाइव न्यूज़ :

चिर प्रतिद्वंद्वी रियाल मैड्रिड को 3-2 से हराकर बार्सिलोना चैंपियन, रिकॉर्ड 32वां कोपा डेल रे खिताब पर कब्जा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2025 15:40 IST

बार्सिलोना चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल के पहले चरण में बुधवार को इंटर मिलान का सामना करेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे ला लिगा में भी रियाल मैड्रिड से चार अंक आगे शीर्ष पर काबिज है। कार्टुजा स्टेडियम में 28वें मिनट में बार्सिलोना को बढ़त दिलाई।किलियन एमबापे ने 70वें मिनट में फ्री किक पर गोल करके स्कोर बराबर कर दिया।

सेविलेः जूल्स कौंडे के अतिरिक्त समय में किए गए गोल की मदद से बार्सिलोना ने कोपा डेल रे फुटबॉल टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी रियाल मैड्रिड को 3-2 से हराकर इस सत्र में तिहरा खिताब जीतने की तरफ कदम बढ़ाए। राइट बैक कौंडे ने लुका मोड्रिक के पास पर 116वें मिनट में यह गोल किया जिससे बार्सिलोना रिकॉर्ड 32वां कोपा डेल रे खिताब जीतने में सफल रहा। बार्सिलोना इसके अलावा चैंपियंस लीग और स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा का खिताब जीतने की दौड़ में भी बना हुआ है। बार्सिलोना चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल के पहले चरण में बुधवार को इंटर मिलान का सामना करेगा।

वह ला लिगा में भी रियाल मैड्रिड से चार अंक आगे शीर्ष पर काबिज है। पेड्रि गोंजालेज ने ला कार्टुजा स्टेडियम में 28वें मिनट में बार्सिलोना को बढ़त दिलाई। रियाल मैड्रिड ने दूसरे हाफ में दो गोल करके बढ़त हासिल की। किलियन एमबापे ने 70वें मिनट में फ्री किक पर गोल करके स्कोर बराबर कर दिया।

इसके बाद खेल के 77वें मिनट में मिडफील्डर ऑरेलियन टचौमेनी के हेडर से गोल करके स्कोर 2-1 से रियाल मैड्रिड के पक्ष में कर दिया। बार्सिलोना की तरफ से फेरान टोरेस ने 84वें मिनट में बराबरी का गोल करके मैच को अतिरिक्त समय तक खींच दिया।

बार्सिलोना ने इस सत्र में रियाल मैड्रिड के खिलाफ जो तीन मैच खेले हैं उन सभी में उसे जीत मिली। उसने पिछले साल अक्टूबर में ला लिगा के मैच में रियाल मैड्रिड को 4-0 से हराया था। इसके बाद उसने जनवरी में स्पेनिश सुपर कप फाइनल में 5-2 से जीत हासिल की थी।

टॅग्स :कोपा अमेरिकाSpainReal Madrid
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

विश्वVIDEO: स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा, 21 लोगों की मौत, 73 घायल, सामने आए दुर्घटना के भयानक वीडियो

कारोबारMohan Yadav Dubai-Spain Visit: 10-10 पॉइंट्स में जानें दुबई-स्पेन यात्रा की सफलता?, वैश्विक स्तर पर सीएम मोहन यादव ने खेला जबरदस्त मास्टर स्ट्रोक, क्या आपने किया इन लाइनों पर गौर?

कारोबारबार्सिलोना में सीएम यादव का जलवा, मुरीद हुई टेक जायंट कंपनी सबमर, विजिट के कुछ घंटों बाद ही कर लिया MOU

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!