लाइव न्यूज़ :

Bangladesh Violence LIVE Updates: लंदन रवाना हुईं शेख हसीना!, दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर सुरक्षा कड़ी, देखें 10 वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 5, 2024 17:26 IST

Bangladesh Violence LIVE Updates: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमां ने सोमवार को कहा कि अब अंतरिम सरकार कार्यभार संभालेगी।

Open in App
ठळक मुद्देBangladesh Violence LIVE Updates: असदुद्दीन ओवैसी कुछ कहते नजर आए। पाल ने कहा, ‘‘आप अपने देश की चिंता करिये।’’ Bangladesh Violence LIVE Updates: कई दिनों के विरोध प्रदर्शन के बाद सोमवार को पद से इस्तीफा दे दिया।Bangladesh Violence LIVE Updates: प्रदर्शनकारियों ने आज दोपहर करीब 3:00 बजे गोनोभबन के दरवाजे खोल दिए।

Bangladesh Violence LIVE Updates: बांग्लादेश में हालात बहुत ही खराब हो गया है। दिल्ली में बांग्लादेश में राजनीतिक संकट के बाद बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है। बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे चुकीं शेख हसीना के लंदन रवाना होने की जानकारी है। मामले के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों ने सोमवार को यह जानकारी दी। ढाका से प्राप्त खबरों के अनुसार, हसीना ने सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और देश छोड़कर चली गईं। उपरोक्त सूत्रों ने बताया कि वह लंदन जा रही हैं।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पद से इस्तीफा दे दिया है और अब अंतरिम सरकार कार्यभार संभालेगी। बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमां ने सोमवार को यहां यह घोषणा की। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब पिछले दो दिनों में हसीना की सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं, जिनमें 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

हसीना के देश छोड़कर चले जाने की खबरों के बीच सेना प्रमुख ने टेलीविजन पर दिए गए अपने संबोधन में कहा, “मैं (देश की) सारी जिम्मेदारी ले रहा हूं। कृपया सहयोग करें।” इस बीच, प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे चुकीं शेख हसीना के लंदन रवाना होने की जानकारी प्राप्त हुई है।

रॉयटर्स के अनुसार बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने कहा, "प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है। देश को अंतरिम सरकार चलाएगी।" बांग्लादेश मीडिया रिपोर्ट्स ने कहा कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सोमवार को दोपहर करीब 2:30 बजे एक सैन्य हेलीकॉप्टर से बंगाभवन से अपनी छोटी बहन शेख रेहाना के साथ "सुरक्षित स्थान" के लिए रवाना हुईं।

बांग्लादेश के द डेली स्टार की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों ने आज दोपहर करीब 3:00 बजे गोनोभबन के दरवाजे खोल दिए और प्रधानमंत्री आवास के परिसर में घुस गए। तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने सोमवार को बांग्लादेश के घटनाक्रम से जुड़ा विषय लोकसभा में उठाने की कोशिश की, हालांकि आसन से उन्हें अनुमति नहीं मिली।

सदन में मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदान की मांगों पर चर्चा के दौरान बंदोपाध्याय के आग्रह पर पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल ने उन्हें बोलने का मौका दिया। बंदोपाध्याय ने कहा, ‘‘हमारा पड़ोसी देश बांग्लादेश सैन्य शासन के नियंत्रण में आ गया है...।’’ इस पर पाल ने उन्हें रोक दिया और अनुदान की मांग पर चर्चा को आगे बढ़ाया।

इस दौरान एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी कुछ कहते नजर आए। पाल ने कहा, ‘‘आप अपने देश की चिंता करिये।’’ बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश में कई दिनों के विरोध प्रदर्शन के बाद सोमवार को पद से इस्तीफा दे दिया। बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमां ने सोमवार को कहा कि अब अंतरिम सरकार कार्यभार संभालेगी।

टॅग्स :बांग्लादेशशेख हसीनाLondonइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल