लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश ने NRC को बताया भारत सरकार का आंतरिक मामला, BGB चीफ ने कहा-दोनों देशों के बीच बेहतर समन्वय

By भाषा | Updated: December 29, 2019 13:38 IST

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बताया कि इस्लाम की अगुवाई में बीजीबी का एक शिष्टमंडल अपने समकक्षों से महानिदेशक स्तर की सीमा वार्ता के भारत के दौरे पर है।

Open in App
ठळक मुद्दे बीजीबी प्रमुख ने कहा कि एनआरसी भारत सरकार का “आंतरिक मामला” हैदोनों देशों के सीमा सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय है।

बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) के प्रमुख ने रविवार को यहां कहा कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) तैयार करने की प्रक्रिया पूरी तरह भारत सरकार का “आंतरिक मामला” है और दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय है।

बीजीबी के महानिदेशक मेजर जनरल शफीनुल इस्लाम ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बल भारत में अवैध लोगों के प्रवेश को रोकना जारी रखेगा। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बताया कि इस्लाम की अगुवाई में बीजीबी का एक शिष्टमंडल अपने समकक्षों से महानिदेशक स्तर की सीमा वार्ता के भारत के दौरे पर है।

एनआरसी मुद्दे पर टिप्पणी मांगे जाने पर उन्होंने कहा, “यह पूरी तरह भारत सरकार का आंतरिक मामला है।” महानिदेशक से जब बांग्लादेश समेत तीन देशों से धार्मिक प्रताड़ना झेलने वाले गैर मुस्लिमों को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के तहत भारतीय नागरिकता देने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।

संसद से सीएए पारित होने के बाद भारत में हो रही घटनाओं पर टिप्पणी करने के लिए कहे जाने पर बीजीबी प्रमुख ने कहा, “मैं कहूंगा कि दोनों बलों (बीएसएफ और बीजीबी) के बीच समन्वयन एवं संबंध बहुत अच्छे हैं।”

पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बीजीबी सैनिक द्वारा एक जवान की हत्या किए जाने को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में बीजीबी के डीजी ने कहा यह, “दुखद, अनुचित और अनपेक्षित’’ घटना थी। उन्होंने कहा, “जांच अब भी जारी है...हम जरूरी कदम उठाएंगे।”

बीएसएफ के महानिदेशक वी के जौहरी ने कहा कि घटना अनपेक्षित एवं दुर्भाग्यपूर्ण थी और “इससे कुछ सबक लेने होंगे।” जौहरी ने कहा, “हम बांग्लादेश से लगने वाली सीमा के पास हुई इस घटना के मद्देनजर विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया तैयार कर रहे हैं।” 

टॅग्स :एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)बांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा