लाइव न्यूज़ :

VIDEO: US-बांग्ला एयरलाइंस विमान क्रैश में 50 यात्रियों की जान गई, राहुल गांधी ने जताया शोक

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 12, 2018 20:17 IST

Bangladesh Plane Crashes: बांग्लादेश का यात्री विमान सोमवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया है।

Open in App

काठमांडू, 12 मार्चः बांग्लादेश का यात्री विमान सोमवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया है, जिसमें 71 यात्रियों के सवार होने की सूचना है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक दुर्घटना में 50 यात्रियों के मरने की खबर है। मरने वालों में ज्यादातर बांग्लादेश के नागरिक हैं। भारतीय समय के अनुसार यह हादसा करीब दोपहर दो बजे के करीब हुआ है। बताया जा रहा है कि जिस समय विमान की लैंडिग हो रही थी उसी समय वह क्रैश हो गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान में 37 पुरुष, 27 महिलायों के साथ दो बच्चे थे।  इसमें चालक दल के चार सदस्य समेत 71 लोग सवार थे। अभी हादसे की वजह सामने नहीं आई है।  टीआईए के प्रवक्ता प्रेम नाथ ठाकुर ने कहा कि लैंडिंग के दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण विमान हवाईअड्डे के पास स्थित एक फुटबॉल मैदान पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई।  हादसा होने के बाद एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और विमानों को दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया जा रहा है।  वहीं, एयरपोर्ट पर धुंए का गुबार देखा गया है।

इस पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त लोगों के परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई और जल्दी सबकुछ पटरी पर लौटने की कामना की।

 

काठमांडू एयरपोर्ट पर जो विमान क्रैश हुआ है वह यूएस-बांग्लादेश एयरलाइंस का है। यह एक प्राइवेट एयरलाइन है। हादसे के बाद से ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है और भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। 

नेपाल की मीडिया के अनुसार, एयरपोर्ट को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

टॅग्स :नेपालविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल