लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की, द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: March 26, 2021 19:23 IST

Open in App

ढाका, 26 मार्च बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमेन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने संप्रभुता, समानता, विश्वास और समझ के आधार पर अपनी साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया, जिससे द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को और आगे ले जाया जा सके।

बांग्लादेश की स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोहों, ‘बंगबंधु’ शेख मुजीबुर्रहमान की जन्मशती समारोह में हिस्सा लेने और अपने समकक्ष शेख हसीना से वार्ता करने के लिए मोदी दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने संप्रभुता, समानता, विश्वास और समझ के आधार पर अपनी साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया, जिससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को और आगे ले जाया जा सके।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने ‘बंगबंधु’ शेख मुजीबुर्रहमान के नेतृत्व और बांग्लादेश के 1971 के मुक्ति संग्राम में भारतीय सेना के योगदान की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी